CM Shri School Admission Test 2026: रजिस्ट्रेशन edudel.nic.in पर शुरू, यहां से करें Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 27, 2026, 15:30 IST

CM श्री स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन edudel.nic.in पर शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 12 मार्च, 2026 है। एग्जाम पैटर्न और अन्य डिटेल्स के लिए यहां देखें।

CM Shri School Admission Test 2026 Registration Begin
CM Shri School Admission Test 2026 Registration Begin

CM Shri Schools Entrance Exam 2026: शिक्षा निदेशालय (DoE) आज, 27 फरवरी, 2026 से CM श्री स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करेगा। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, CM श्री स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन शिक्षा निदेशालय, GNCTD की CM श्री शाखा के तत्वावधान में किया जाएगा, ताकि वर्तमान शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा VI, IX और XI में रिक्त सीटों को भरा जा सके। रजिस्ट्रेशन जमा करने की लास्ट डेट 12 मार्च, 2026 है।

CM श्री स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 कक्षा VI और IX के लिए मार्च 2026 के लास्ट सप्ताह और कक्षा XI के लिए मई 2026 में आयोजित होने की संभावना है। रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक छात्र निर्धारित टाइम-टेबल के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन जमा कर सकते हैं।

CM Shri School Admission 2026 इंपोर्टेंट डेट्स 

यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन कक्षा 6, 9 या 11 में कराना चाहते हैं, तो इन डेट्स को नोट करें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 27 फरवरी, 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  12 मार्च, 2026 (रात 11:59 बजे तक)
एंट्रेंस एग्जाम (कक्षा 6 और 9) मार्च का लास्ट सप्ताह, 2026
एंट्रेंस एग्जाम (कक्षा 11) मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट एग्जाम से कुछ दिन पहले

CM श्री स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 - यहां क्लिक करें

रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है? 

CM श्री स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. दिल्ली का निवासी: छात्र दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. स्कूलिंग: छात्र ने सत्र 2025-26 के दौरान दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई की हो।
  3. आरक्षण: कुल सीटों में से 50% सीटें दिल्ली सरकार के स्कूलों, MCD, NDMC या छावनी बोर्ड के स्कूलों से आने वाले छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

एग्जाम का पैटर्न और मोड

इस साल एग्जाम के प्रारूप में कुछ महत्वपूर्ण नियम लागू किए गए हैं:

  • मोड: एग्जाम ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी।
  • कक्षा 6: पेपर द्विभाषी (Bilingual) होगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह कुल 300 अंकों का होगा।
  • कक्षा 9 और 11: पेपर केवल अंग्रेजी माध्यम में होगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। ये परीक्षाएं 400 अंकों की होंगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल edudel.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "CM Shri School Admission 2026-27" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. "New Registration" पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स फिल करें। 
  4. रजिस्ट्रेशन आईडी मिलने के बाद लॉगिन करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानकारी फिल करें। 
  5. फोटो, आधार कार्ड और पिछली कक्षा की मार्कशीट जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और 'Submit' बटन पर क्लिक करके प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News