कौन हैं Major Navya Shekhawat, जो बनीं राष्ट्रपति की ADC? जानिए क्या होता है एडीसी का काम

Last Updated: Sep 10, 2026, 12:01 IST

Major Navya Shekhawat in Hindi: आर्मी के एक और बहादुर बेटी उस समय चर्चा में आ गई जब मेजर नव्या शेखावत (Navya Shekhawat) को राष्ट्रपति की 'एड-डी-कैंप' (Aide-De-Camp) नियुक्त किया गया। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला आर्मी ऑफिसर है। चलिए उनके बारे में विस्तार से जानते है। 

राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला आर्मी ऑफिसर
राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला आर्मी ऑफिसर

राष्ट्रपति भवन में जब राष्ट्रपति किसी आधिकारिक समारोह में पहुंचती हैं, तो उनके साथ नजर आने वाले सैन्य अधिकारियों में Aide-de-Camp (ADC) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अब इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी में मेजर नव्या शेखावत (Navya Shekhawat) का नाम जुड़ गया है। खास बात यह है कि वह राष्ट्रपति की ADC बनने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति न सिर्फ उनके सैन्य करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। चलिए उनके बारे में और उनके रोल के बारे में विस्तार से समझते है। 

कौन हैं मेजर नव्या शेखावत?

मेजर नव्या शेखावत भारतीय सेना की अधिकारी हैं और वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने UPSC की Combined Defence Services (CDS) परीक्षा के जरिए सेना में प्रवेश किया है।

इसके बाद उनका चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला गैर-तकनीकी पाठ्यक्रम के लिए हुआ और उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई में सैन्य प्रशिक्षण लिया। उनका नाम सीडीएस (I) 2020 ओटीए महिला मेरिट लिस्ट में भी दर्ज है।

साल 2021 में हुईं सेना में कमीशन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मेजर नव्या शेखावत को वर्ष 2021 में Indian Army Service Corps में कमीशन मिला। Army Service Corps सेना के लॉजिस्टिक सपोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण शाखा है।

लगभग पांच वर्षों के सैन्य करियर में वह Major के पद तक पहुंचीं। अब राष्ट्रपति भवन में ADC के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी उन्हें सेना के एक बेहद प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल पद पर ले आई है।

क्या होता है राष्ट्रपति के ADC का काम?

ADC यानी Aide-de-Camp एक सैन्य अधिकारी होता है, जिसे राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदाधिकारी की आधिकारिक गतिविधियों में सहायता के लिए नियुक्त किया जाता है।

ADC की जिम्मेदारियां केवल राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रमों में नजर आने तक सीमित नहीं होतीं। उन्हें आधिकारिक कार्यक्रमों के समन्वय, संचार, सैन्य एवं प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं और विभिन्न औपचारिक आयोजनों के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती है।

बता दें कि राष्ट्रपति के साथ पारंपरिक रूप से पांच ADC होते हैं। इनमें तीन सेना से, एक नेवी से और एक एयर फोर्स से होते हैं।

राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला आर्मी ऑफिसर

मेजर नव्या शेखावत की नियुक्ति की सबसे खास बात यह है कि वह भारतीय सेना से राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। हालांकि, वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी नहीं हैं।

कौन थीं पहली महिला President’s ADC?

वर्ष 2025 में लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी (Lieutenant Commander Yashasvi Solanki) ने इतिहास रचा था। वह भारतीय नौसेना की अधिकारी हैं और राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी थीं। अब मेजर नव्या शेखावत की नियुक्ति के साथ यह उपलब्धि भारतीय सेना में भी दर्ज हो गई है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह नियुक्ति?

मेजर नव्या शेखावत की नियुक्ति को भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में ADC की जिम्मेदारी मिलना किसी भी सैन्य अधिकारी के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति होती है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 11:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News