Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे? जानें कब और कहां होगा मुकाबला
Women's Asia Cup 2026 Final & Semifinals: भारतीय महिला टीम विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दुबई में पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश या UAE से होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।
Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो गई है और भारतीय महिला टीम ने भी टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि सेमीफाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा और मुकाबला कब खेला जाएगा।
पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ने टॉप-4 में जगह बना ली है। चौथी टीम का फैसला बांग्लादेश और UAE के बीच होने वाले मुकाबले के बाद होगा।
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किससे?
भारत 10 सितंबर 2026 को महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में मैदान पर उतरेगा। भारत का सामना बांग्लादेश और UAE के बीच होने वाले ग्रुप-B मुकाबले की विजेता टीम से होगा। यानी फिलहाल भारत के सेमीफाइनल प्रतिद्वंद्वी का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन मुकाबले की तारीख, समय और वेन्यू तय हैं।
भारत का सेमीफाइनल कब और कहां?
भारतीय महिला टीम 10 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में प्रतिद्वंद्वी (बांग्लादेश/UAE) के सामने खेलने उतरेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे खेला जाएगा।
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल
दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 11 सितंबर 2026 को दुबई में ही खेला जाएगा। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है, जबकि पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल और फाइनल शेड्यूल
10 सितंबर: सेमीफाइनल-1 - भारत महिला vs बांग्लादेश/UAE की विजेता
11 सितंबर: सेमीफाइनल-2 - श्रीलंका महिला vs पाकिस्तान महिला
13 सितंबर: फाइनल
समय: सभी मुकाबले रात 8:00 बजे (IST)
वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
कुछ ऐसी दिखती है भारतीय टीम
Asia Cup 2026 के लिए भारतीय महिला टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरानी, क्रांति गौड़, गुणालन कमालिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव शामिल हैं।
अब भारतीय फैंस की नजरें 10 सितंबर पर टिकी हैं क्योंकि इसी मुकाबले से तय होगा कि टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंचकर खिताब की ओर अपना आखिरी कदम बढ़ा पाती है या नहीं।
महिला एशिया कप 2026 से जुड़े FAQs
सवाल: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफ़ाइनल मैच कहां खेले जाएंगे?
जवाब: महिला एशिया कप 2026 के दोनों सेमीफ़ाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सवाल: भारत महिला एशिया कप 2026 में अपना सेमीफ़ाइनल मैच कब खेलेगा?
जवाब: भारत का मुक़ाबला गुरुवार, 10 सितंबर को दुबई में महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफ़ाइनल मैच में बांग्लादेश या UAE से होगा।
सवाल: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफ़ाइनल मैच किस समय शुरू होंगे?
जवाब: महिला एशिया कप 2026 के दोनों सेमीफ़ाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे।
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली क्रिकेटर
iPhone 18 Pro Ka Price: आईफोन 18 प्रो की भारत में कितनी होगी कीमत? मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स, कब होगा लॉन्च
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.