Bihar School Holiday 2026: बिहार के दानापुर के साथ 12 जिलों में बाढ़ से बुरा हाल, जानें क्या कल स्कूलों की रहेगी छुट्टी?
Patna & Danapur School Update - गंगा, गंडक, कोसी और बागमती जैसी नदियों के उफान के कारण दानापुर समेत बिहार के 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण पूरे राज्य में एक साथ स्कूलों की छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों को DM के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। यहां से जानें कि कल स्कूलों की छुट्टी है या नहीं?
Bihar School Closed Alert 2026: बिहार में मानसून के इस मौसम में नदियों के विकराल रूप से सभी जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र समेत राज्य के 12 से अधिक जिलों में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। कई खेतों, सड़कों, अस्पतालों और घरों के माध्यमिक स्कूलों के परिसरों में पानी घुस जाने और मुख्य रास्तों के जलमग्न हो जाने के कारण पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है।
ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या कल (9 सितंबर 2026) राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी (Bihar School Holiday) रहेगी या नहीं?
बिहार बाढ़ और स्कूल छुट्टी स्थिति से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
बिहार में मानसून के इस मौसम में नदियों की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी को लेकर काफी विचार और चर्चा चल रही है। अन्य मुख्य डिटेल्स को यहां से देखें।
| विषय | ताजा जानकारी |
| प्रभावित मुख्य क्षेत्र | दानापुर दियारा (पटना), समस्तीपुर, सारण (दिघवारा), बेगूसराय, वैशाली, भागलपुर आदि। |
| नदियों का जलस्तर | गंगा, बागमती और गंडक खतरे के निशान से भी ऊपर। |
| राज्यव्यापी छुट्टी का आदेश | अभी तक कोई राज्य के द्वारा आदेश जारी नहीं। |
| जिलास्तरीय आदेश अधिकार | संबंधित जिले के जिलाधिकारी (DM) द्वारा स्थिति अनुसार का निर्णय। |
| स्कूलों की स्थिति | जलमग्न और कटे हुए क्षेत्रों में कक्षाएं बंद / एनडीआरएफ की नावें भी तैनात। |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
नदियां उफान पर: खतरे के निशान से ऊपर आ रहा नदियों का पानी
बिहार जल संसाधन विभाग और राहत आपदा बुलेटिन के अनुसार, राज्य की कई प्रमुख नदियां अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से धीरे-धीरे ऊपर जा रही हैं:
- खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली नदियां: गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा नदियां कई स्थानों पर डेंजर लेवल को पार कर चुकी हैं।
- सुल्तानगंज में स्थिति: राहत की बात यह है कि भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी के पानी का लेवल अभी स्थिर बना हुआ है।
- जलमग्न नदियां और तटबंध: दानापुर दियारा, मनेर, फतुहा, राघोपुर और नौगछिया क्षेत्रों में नदियों का पानी बस्तियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश कर चुका है।
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से प्रभावित 12 प्रमुख जिले
बिहार में बाढ़ और अधिक जल के जमाव से प्रभावित हुए ये 12 मुख्य जिलों की स्थिति काफी चिंता करने वाली है। साथ ही, बढ़ते पानी के लेवल को देखते हुए स्कूलों के लिए भी कई चिंता की बात है।
1. पटना - दानापुर दियारा, मनेर, फतुहा
2. सारण - छपरा / दिघवारा
3. समस्तीपुर
4. वैशाली - राघोपुर
5. भागलपुर - नौगछिया
6. बेगूसराय
7. भोजपुर
8. मुंगेर
9. पश्चिम चंपारण - योगापट्टी
10. कटिहार
11. खगड़िया - परबत्ता
12. पूर्णिया
क्या कल (9 september) बिहार या बिहार के किसी जिले में बंद रहेंगे स्कूल?
शिक्षा विभाग और राज्य सरकार ने पूरे बिहार के लिए एक साथ स्कूलों को बंद करने का कोई भी अभी तक आदेश जारी नहीं किया है। साथ ही, किसी एक जिले के लिए भी ऐसा कोई नोटिस या आदेश देखने को नहीं मिला है।
1. बाढ़ और जलजमाव वाले इलाके (Dana-Pur, Diara & Low-lying Areas):
पटना के दानापुर दियारा की 7 से अधिक पंचायतों, समस्तीपुर के 45 से अधिक स्कूलों और सारण-बेगूसराय के प्रभावित क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से स्कूलों में रोक दी है। साथ ही, बच्चों की छुट्टी जारी कर दी है।
2. सामान्य और सुरक्षित इलाके:
जिन जिलों या शहरों में जलजमाव या बाढ़ का सीधा खतरा नहीं है, वहां स्कूल अभी भी सामान्य रूप से खुले है। साथ ही, इन स्कूलों में पढ़ाई भी जारी है।
3. डीएम का अधिकार:
राज्य सरकार के नियम के अनुसार, इस आपदा और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टी केवल जिले के जिलाधिकारी (DM) द्वारा ही जारी की जाती है।
दानापुर दियारा और अन्य इलाकों में पढ़ाई का हाल
1. दानापुर दियारा के 49 स्कूल प्रभावित: गंगा नदी के उफान से दानापुर दियारा की कासिमचक, पुरानी पानापुर, गंगहरा समेत 7 पंचायतों का आपस में संपर्क कट गया है। यहां के लगभग 49 स्कूलों में या तो पानी भरा है या रास्तों पर 3 से 4 फीट पानी बह रहा है।
2. समस्तीपुर व भागलपुर में स्कूल बंद: समस्तीपुर के 45 से अधिक और भागलपुर के नौगछिया में 26 स्कूलों को जलजमाव के कारण अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।
3. बोर्ड एग्जाम की चिंता: लगातार स्कूल बंद होने से 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने सिलेबस को लेकर चिंता में हैं। प्रशासन जल के लेवल घटने के बाद एक्स्ट्रा क्लासेज चलाने पर विचार कर रहा है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.