भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश को तप, ज्ञान, धर्म और कर्म की धरती भी कहा जाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं।
इस कड़ी में यहां प्रत्येक जिले को एक खास पहचान मिली हुई है, जिससे जिलों को उनके मूल नाम के अलावा एक उपनाम से भी जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक जिला ऐसा भी है, जिसे लकड़ी का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश आज जिस जगह पर है, वहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे, तो उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगलों का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया, लेकिन इसकी कमान मुगलों के हाथ में दे दी।
वहीं, कुछ समय बाद यहां ब्रिटिश पहुंचे, तो उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत बनाया, जिसे बाद में सूबे में मिला दिया गया और संयुक्त प्रांत बना। देश की आजादी के बाद संयुक्त प्रांत को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं। इन संभागों में पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड है। प्रदेश में कुल 75 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 351 तहसील और 28 विकास प्राधिकर मौजूद हैं।
यूपी में लकड़ी का शहर कौन-सा है
अब सवाल है कि यूपी में लकड़ी का शहर कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यूपी में सहारनपुर जिले को लकड़ी का शहर भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है लकड़ी का शहर
सहारनपुर जिले में कई दशकों से लकड़ी से बनी वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है। खास बात यह है कि शहर अपने यहां लकड़ी पर होने वाली नक्काशी के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। अपनी इस विशेषता की वजह से जिले ने प्रदेश में एक जिला-एक उत्पाद में अपनी पहचान बनाई है।
सबसे उत्तरी जिला है सहारनपुर
आपको बता दें कि यूपी का सहारनपुर जिला पूरे प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला है। यह यूपी का बॉर्डर भी है, जो कि उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आता है। उत्तराखंड राज्य साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था, जिसे उस समय उत्तरांचल कहा जाता था, हालांकि, बाद में यह उत्तराखंड हो गया।
पढ़ेंःभारत की किस नदी को अर्द्धगंगा भी कहा जाता है, यह है नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation