भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें प्रमुखता से उत्तर प्रदेश का नाम भी लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है।
यहां के अलग-अलग जिलों में हमें खान-पान, भाषा और जीवन शैली का अंतर देखने को मिल जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी पहचान है। इस वजह से प्रत्येक जिले को एक उपनाम से भी जाना जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक जिला चाबी का शहर भी कहलाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश का परिचय
आज जिस जगह पर उत्तर प्रदेश है, वहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे, तो उन्होंने 13वीं शताब्दी में जौनपुर बसाया, जो कि शर्की शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना।
वहीं, कुछ समय बाद यहां मुगल पहुंचे, तो उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया, लेकिन इसकी कमान नवाबों के हाथ में दे दी। आखिर में यहां ब्रिटिश का शासन हुआ, जिन्होंने इसे उत्तर-पश्चिम प्रांत से संयुक्त प्रांत नाम दिया और आजादी के बाद यह उत्तर प्रदेश कहलाया।
यूपी में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का जिक्र देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त, यहां 75 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
यूपी में चाबी का शहर कौन-सा है
अब सवाल है कि यूपी में चाबी का शहर कौन-सा है, तो आपको बता दें कि अलीगढ़ को ही चाबी का शहर भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है चाबी का शहर
अलीगढ़ में चाबी का उद्योग तालों से जुड़ा हुआ है, जिससे यहां ताला-चाबी, दोनों को ही प्रमुख पहचान मिली हुई है। इस कड़ी में प्रदेश के एक जिला-एक उत्पाद के तहत चाबी ताला-चाबी को शामिल किया गाय है, जिससे इसे विशेष पहचान मिली है।
क्या है अलीगढ़ का इतिहास
प्राचीन और मध्य काल में इसे कोइल नाम से जाना जाता था। हालांकि, 1717 में सबित खान द्वारा इसका नाम सबितगढ़ रखा गया। हालांकि, 1757 में यहां जाट शासक सूरजमल ने यहां कब्जा किया।
वहीं, 1775 में अफगान सेनापति द्वारा किले पर कब्जा किया और इस किले का नाम अलीगढ़ कर दिया। बाद में यह मराठा साम्राज्य के अधीन हुआ, लेकिन 1803 की लड़ाई में यहां ब्रिटिश का शासन हुआ। 1857 की क्रांति में अलीगढ़ महत्त्वपूर्ण केंद्र रहा।
पढ़ेंःभारत की किस नदी को अर्द्धगंगा भी कहा जाता है, यह है नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation