भारत की किस नदी को अर्द्धगंगा भी कहा जाता है, यह है नाम

Dec 12, 2025, 14:19 IST

भारत का भूगोल उठाकर देखें, तो हमें भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नदियों का प्रवाह देखने को मिल जाएगा। यदि इनमें सबसे पवित्र नदी की बात की जाए, तो गंगा नदी का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि, आपको बता दें कि भारत में एक ऐसी नदी भी है, जिसे अर्द्धगंगा भी कहा जाता है। कौन-सी है यह नदी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत की अर्द्धगंगा
भारत की अर्द्धगंगा

भारत में नदियों का विशेष महत्त्व है। यहां नदियां सिर्फ पीने के पानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका सामाजिक व आर्थिक के साथ-साथ धार्मिक महत्त्व भी उतना ही अधिक है। यही वजह है कि यहां नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। देश के विभिन्न नदी घाटों पर हमें नदियों की मां के रूप में आरती भी देखने को मिलती है, जिनमें आस्था का सैलाब उमड़ता है।

भारत में जब भी सबसे पवित्र नदी की बात होती है, तो इसमें सबसे टॉप पर गंगा का नाम लिया जाता है। इस नदी को उत्तर भारत की जीवनरेखा भी कहा जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक नदी ऐसी भी है, जिसे अर्द्धगंगा भी कहा जाता है।

भारत में कुल कितनी नदियां हैं

भारत में कुल नदियों को लेकर स्पष्ट डाटा नहीं है। हालांकि, भारत में 7 से 10 नदी प्रणालियां हैं, जिनसे 200 से अधिक प्रमुख नदियां जुड़ी हुई हैं। वहीं, यदि छोटी और बड़ी नदियों को मिला दिया जाए, तो इनकी संख्या हजारों में पहुंच जाती है। 

किस नदी को कहा जाता है अर्द्धगंगा

अब सवाल है कि भारत में किस नदी को अर्द्धगंगा भी कहा जाता है। आपको बता दें कि भारत में कावेरी नदी को अर्द्धगंगा भी कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है अर्द्धगंगा

कावेरी नदी दक्षिण भारत में बहने वाले प्रमुख नदियों में शामिल है। यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडू के लिए प्रमुख नदी है, जो कि वहां पीने के पानी से लेकर कृषि की आवश्यकताओं को पूरा करती है। वहीं, दक्षिण भारत में कावेरी नदी से लोगों की अधिक आस्था है। यहां कावेरी नदी को गंगा नदी की तरह ही पूजा जाता है। यही वजह है कि कावेरी नदी को भारत में अर्द्धगंगा भी कहा जाता है। 

कहां से निकलती है कावेरी नदी 

कावेरी नदी कर्नाटक राज्य में कोडागु जिले में स्थित ब्रह्मगिरी की पहाड़ियों से निकलती है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस स्थल को तलकावेरी भी कहा जाता है, जहां एक कुंड से कावेरी का उद्गम होता है। 

कितनी है कावेरी नदी की लंबाई 

कावेरी नदी की कुल लंबाई करीब 800 किलोमीटर है। वहीं, इस नदी की सहायक नदियों की बात करें, तो हरंगी, हेमावती, शिम्सा, अर्कवती, लक्ष्मणतीर्थ, सुवर्णवती, भवानी और नोय्याल नदी आदि है।

कितने राज्यों में बहती है कावेरी नदी

कावेरी नदी मुख्य रूप से तीन ही राज्यों में बहती है। हालांकि, इसकी धारा की कुछ शाखाएं एक केंद्र शासित प्रदेश में भी बहती हैं। कावेरी नदी कर्नाटक से निकलने के बाद तमिलनाडू व केरल होते हुए पुडुचेरी तक पहुंचती है। यहां से यह नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।  

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःदुनिया की सबसे बड़ी नहर कौन-सी है, जानें यहां

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News