पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला भारतीय जिला कौन-सा है, पढ़ें

Last Updated: Feb 20, 2026, 12:34 IST

पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा भारत के राजस्थान राज्य की लगती है। ऐसे में यहां एक ऐसा जिला है, जो कि पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है। यह जिला भारत-पाक के 1971 के युद्ध के लिए भी जाना जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा वाला भारतीय जिला
पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा वाला भारतीय जिला

भारत का भूगोल उठाकर देखें, तो हमें उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान देश देखने को मिलता है। पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा राजस्थान राज्य की लगती है। यहां मौजूद जैसलमेर जिला पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है।

यह जिला 1971 के भारत-पाक युद्ध के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, यहां सवाल है कि आखिर यह जिला कितनी लंबी सीमा साझा करता है और राजस्थान के इसके अलावा और कौन-से जिले हैं, जो कि पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। क्या है इसका जवाब, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

राजस्थान और पाकिस्तान की कुल सीमा

सबसे पहले हम राजस्थान और पाकिस्तान की कुल सीमा के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें  कि पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला राज्य राजस्थान है। यह पाकिस्तान के साथ कुल 1037 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

साथ ही, राजस्थान सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला दूसरा राज्य है। पहले स्थान पर पश्चिम बंगाल आता है। 

कितनी लंबी है जैसलमेर-पाकिस्तान की सीमा

जैसलमेर पाकिस्तान के साथ कुल 464 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। इस रेखा को हम रेडक्लिफ रेखा के नाम से जानते हैं। क्योंकि, इस रेखा को एक ब्रिटिश वकील सिरिल रेडक्लिफ द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने बंटवारे में अहम भूमिका निभाई थी। 

पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले राजस्थान के जिले 

राजस्थान के जैसलमेर के अलावा अन्य जिले भी है, जो कि पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं, वे जिले इस प्रकार हैंः

  • बाड़मेर-228 किलोमीटर

  • श्रीगंगानगर-210 किलोमीटर

  • बीकानेर-168 किलोमीटर 

इसके अतिरिक्त, कुछ समय पहले अनूपगढ़ और फलौदी जिले भी बने हैं, जो कि पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं।

राजस्थान-पाकिस्तान की सीमा से जुड़े तथ्य

  • जैसलमेर जिला राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है, जो कि 38,401 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस जिले का अधिकांश हिस्सा थार रेगिस्तान में आता है। 
  • जैसलमेर जिले में ही भारत-पाक का 1971 का युद्ध हुआ था। आज भी उस युद्ध क्षेत्र को संरक्षित कर रखा गया है। इसे हम लोंगेवाला पोस्ट के नाम से भी जानते हैं। जिले में तनोट माता मंदिर सबसे प्रमुख स्थान है।
  • राजस्थान-पाकिस्तान सीमा के सुरक्षा की जानकारी सीमा सुरक्षा बल(BSF) के पास है। हालांकि, समय-समय पर यहां भारतीय थल सेना के जवान भी पहुंचते हैं। 
  • इस सीमा पर सुरक्षा के लिए एक बड़ी-बड़ी फ्लड लाइट्स भी लगी हुई हैं। इनकी रोशनी इतनी तेज है कि इन्हें अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

जैसलमेर को कहा जाता है स्वर्ण नगरी

आपको बता दें कि जैसलमेर को स्वर्ण नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यह एकमात्र ऐसा किला है, जहां आज भी लोग किले के अंदर रह रहे हैं। सोनार किले के अंदर घर, दुकानें और बाजार है। 

पढ़ेंः भारत का सबसे लंबा समुद्र तट कौन-सा है, यहां पढ़ें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News