दुनिया के किस देश के पास है सबसे पहला लिखित संविधान, जानें यहां

Last Updated: Jul 14, 2026, 18:52 IST

दुनिया में अलग-अलग देशों के पास अपना संविधान है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश के पास सबसे पहला लिखित संविधान है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

संविधान
संविधान

दुनिया में सबसे पहला लिखित संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका के पास है। अमेरिका के संविधान को सबसे पुराना और लिखित संविधान भी कहा जाता है। इसके निर्माण एक सम्मेलन के दौरान हुआ था, जिसमें अमेरिका के अलग-अलग राज्यों ने भाग लिया था। इन्हें भी एक खास शब्द से जाना जाता है, जिसे हम नीचे लेख में जानेंगे। यूएसए के संविधान को तैयार करने में एक व्यक्ति की अहम भूमिका थी, जिस वजह से उसे अमेरिका के संविधान का जनक भी कहा जाता है।

कब बना था अमेरिका का संविधान

अमेरिका के संविधान का निर्माण 1787 में फिलोडेल्फिया सम्मेलन के दौरान हुआ था। संविधान के दौरान अमेरिका के 12 राज्यों और 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था, जिस वजह से इन्हें ‘फाउंडिंग फादर्स’ भी कहा जाता है।

किसे कहा जाता है अमेरिकी संविधान का जनक 

अमेरिकी संविधान का जनक जेम्स मेडिसन को कहा जाता है। उन्होंने संविधान के मुख्य ढांचे को तैयार करने में बड़ी और महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।

कब लागू हुआ था अमेरिका का संविधान

अमेरिका का संविधान बेशक 17 सितंबर, 1787 को अपना लिया गया था, लेकिन इसे लागू होने में करीब डेढ़ साल का समय लग गया। अमेरिकी संविधान को 4 मार्च, 1789 को पूरे देश में लागू कर दिया गया था। 

कठोर संविधान के तौर पर है पहचान 

अमेरिका के संविधान को बहुत कठोर संविधान के तौर पर गिना जाता है। क्योंकि, इसमें बदलाव करना बहुत मुश्किल है। बीते 237 सालों में अब तक इस संविधान में सिर्फ 27 संशोधन ही हुए हैं। इसके पहले 10 संशोधनों को ‘बिल ऑफ राइट्स’ कहा जाता है, जिसमें नागरिकों को मौलिक अधिकार देने की बात कही गई है।

आपको बता दें कि यही से प्रेरित होकर भारत ने भी अपने यहां मौलिक अधिकारों को जोड़ा था। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यूरोपीय देश सैन मारिनो का एक लिखित कानूनी दस्तावेज है, जो कि 1600 ईस्वी का है। हालांकि, इसे राष्ट्रीय संविधान नहीं माना जाता है। इस वजह से अमेरिका का संविधान ही सबसे पुराना संविधान है। 

नोटः अमेरिका के मूल संविधान में सिर्फ 7 अनुच्छेद थे। हालांकि, बाद में इनकी संख्या बढ़ गई। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 14, 2026, 18:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News