भारत में LPG उत्पादन करने वाली 3 सबसे बड़ी सरकारी कंपनियां कौन-सी हैं, देखें लिस्ट

Last Updated: Apr 5, 2026, 16:23 IST

भारत में LPG का उत्पादन और वितरण मुख्य रूप से तीन बड़ी सरकारी कंपनियों द्वारा किया जाता है। भारतीय बाजार में इन कंपनियों की हिस्सेदारी अधिक है। कौन-कौन-सी हैं ये कंपनियां, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

टॉप LPG उत्पादक कंपनियां
टॉप LPG उत्पादक कंपनियां

भारत में LPG का उत्पादन और वितरण तीन बड़ी सरकारी कंपनियों के पास है। भारतीय बाजार में इन कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। ऐसे में इन्हें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी कहा जाता है। इन तीन कंपनियों में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नाम शामिल है। तीनों कंपनियों द्वारा कितना होता है गैस का उत्पादन,जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड(IOCL)

इंडियन ऑयल द्वारा इंडेन नाम से LPG गैस का उत्पादन कर बिक्री की जाती है। यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी है। आपको बता दें कि भारतीय LPG बाजार में इंडेन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। यह भारत के कुल उत्पादन का 40 से 50 फीसदी हिस्से का योगदान देता है। ऐसे में यह दुनिया के सबसे बड़े पैक-एलपीजी ब्रांडों में शामिल है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)

भारत पेट्रोलियम अपने LPG गैस उत्पाद को भारतगैस नाम से बेचता है। यह कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी है। साथ ही, इसके पास बड़ी रिफाइनरियों और बॉटलिंग प्लांट का अच्छा-खासा नेटवर्क भी है। देशभर में इसके करोड़ों उपभोक्ता हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड(HP Gas)

हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने LPG गैस उत्पाद को एचपी गैस नाम से बेचता है। दरअसल, यह कंपनी ONGC की सहायक कंपनी के तौर पर काम करती है। हालांकि, भारत में इसकी पहचान गैस उत्पादन और वितरण के लिए भी है। इस कंपनी के कमर्शियल गैस सिलिंडर अधिक देखने को मिलते हैं।

इन कंपनियों की भी हिस्सेदारी

भारत में कुछ सरकारी कंपनियां ऐसी भी हैं, जो जनता को सीधा गैस या तेल नहीं बेचती हैं, लेकिन कच्चे माल के उत्पादन में उनकी अहम भूमिका होती है। ये कंपनियां इस प्रकार हैंः

ONGC (तेल और प्राकृतिक गैस निगम)

यह कंपनी भारत के सबसे बड़े कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादक के रूप में जानी जाती है। कंपनी एलपीजी के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाती है, जिसे बाद में रिफाइन कर LPG गैस तैयार की जाती है।

GAIL (गैल इंडिया लिमिटेड)

यह कंपनी प्राकृतिक गैस के प्रसंस्करण और पाइपलाइनों के माध्यम से गैस के परिवहन के लिए जानी जाती है। 

OIL (ऑयल इंडिया लिमिटेड)

यह कंपनी पूर्वोत्तर भारत में तेल और गैस की खोज और उत्पादन का कार्य करती है। आपको बता दें कि भारत का सबसे बड़ा तेल कुआं पूर्वोत्तर भारत में ही खोजा गया था, जो कि असम में स्थित है। इस क्षेत्र में हमें तेल के बड़े-बड़े कुएं देखने को मिलते हैं। 

पढ़ेंः कैसे बनती है LPG गैस और इससे क्यों आती है गंध, जानें यहां


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 5, 2026, 16:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News