New IRCTC Website: इस तारीख को लांच होगी नई वेबसाइट, ट्रेन टिकट बुकिंग में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं? जानें यहां
ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, रेलवे 15 जुलाई को अपनी नई वेबसाइट लांच करने जा रहा है. जो पहले से अधिक एडवांस और फ़ास्ट होने वाली है। नई वेबसाइट में तेज टिकट बुकिंग, बेहतर यूजर इंटरफेस, कम सर्वर क्रैश, हाई ट्रैफिक हैंडलिंग और आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
New IRCTC Website: रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को राहत दे देने वाली है। दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक नई IRCTC वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी। यह वेबसाइट पहले से ज्यादा फ़ास्ट, स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली होगी, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव बेहतर होने जा रहा है।
नई IRCTC वेबसाइट कब होगी लॉन्च?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च की जाएगी। जिसे लांच करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को तेज, आसान और बेहतर टिकट बुकिंग अनुभव प्रदान करना है।
क्या टिकट बुकिंग सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव?
न्यू वेबसाइट में फास्ट लोडिंग, बेहतर यूजर इंटरफेस, लो सर्वर क्रैश, इजी नेविगेशन और हाई ट्रैफिक के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही नया पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) एक मिनट में 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक करने में सक्षम होगा।
रिजर्वेशन सिस्टम भी हो रहा अपडेट
इसके साथ ही भारतीय रेल अपने 40 साल पुराने PRS को भी अपग्रेड कर रहा है। नया सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक करने में सक्षम होगा, जबकि मौजूदा क्षमता 32 हजार टिकट प्रति मिनट है।
क्या यात्रियों को होगा फायदा?
टिकट बुकिंग, तत्काल (Tatkal) रिजर्वेशन और वेटिंग टिकट की डिटेल्स पहले से अधिक आसान और तेज हो सकती है। AI आधारित सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा के चलते फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी तथा यात्रियों को अधिक भरोसेमंद सर्विस मिलेगी।
RailOne सुपर ऐप
रेलवे का AI आधारित RailOne सुपर ऐप भी जिसे पहले ही लांच किया जा चुका है, जो यात्रियों को वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की संभावना बताने में मदद कर रहा है। आज देश में करीब 88% ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। वहीं, फर्जी बुकिंग पर नकेल कसने के लिए रेलवे ने साल 2025 में करोड़ों संदिग्ध IRCTC अकाउंट्स को बंद या अस्थायी रूप से ससपेंड किया था।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.