Mahanavami 2026 Public Holiday in UP: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने 19 अक्टूबर को जारी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे स्कूल?

Last Updated: Oct 16, 2026, 18:30 IST

UP Holiday on 19 October 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के महानवमी पर्व के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को राज्य भर में पब्लिक छुट्टी कर दिया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। 

Yogi Govt Declares Public Holiday on Mahanavami
Yogi Govt Declares Public Holiday on Mahanavami

Yogi Govt Declares Public Holiday on Mahanavami: उत्तर प्रदेश राज्य (UP News): शारदीय नवरात्रि के पावन त्योहार के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों, अधिकारियों और स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी (Maha Navami) के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में Public Holiday जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इस निर्णय के बाद राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थान (स्कूल और कॉलेज), विश्वविद्यालय, सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम तथा बैंक आदि सभी चीजे 19 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगे। राज्य सरकार का यह फैसला सभी लोगो को नवरात्रि की नवमी डेट पर कन्या पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों में सुगमता से भाग लेने का मौका प्रदान करेगा।

UP Public Holiday on Mahanavami 2026: मुख्य डिटेल्स 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी महानवमी छुट्टी से जुड़ी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए सभी लोग नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

राज्य का नाम

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

यूपी में किसने महानवमी की छुट्टी करें?  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

छुट्टी की डेट 

19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)

पर्व

महानवमी (शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि)

प्रभावित संस्थान

सभी सरकारी- प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, बैंक और सरकारी दफ्तर

छुट्टी मोड 

पब्लिक छ्ट्टी 

19 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी क्यों? 

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है, जिसे महानवमी कहा जाता है। इस दिन सभी लोग अपने घरों में हवन, पूजन तथा छोटी कन्याओं को भोजन कराकर कन्या पूजन (Kanya Pujan) करते है। इस विधि के अनुसार ही पूजा को संपन्न करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं और प्रदेशवासियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सुनिश्चित किया कि लोग बिना किसी प्रशासनिक या शैक्षणिक बाधा के इस पावन पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षाेल्लास से मना सकें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 16, 2026, 18:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News