Bank Holiday: क्या आपके शहर में भी बंद हैं बैंक? जानें 16 से 31 अक्टूबर तक कब-कब रहेंगी छुट्टियां!
October Bank Holidays 2026: अक्टूबर 2026 के उत्तरार्ध (16 से 31 अक्टूबर) में दुर्गा पूजा, दशहरा, रविवार और चौथे शनिवार के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 10 दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। आप सभी को ब्रांच जाने से पहले आरबीआई (RBI) की ऑफिशियल छुट्टी की डिटेल्स टेबल में देख सकते हैं।
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर महीने के उत्तरार्ध यानी 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के दौरान यदि आपको बैंक ब्रांच में जाकर चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी (KYC) अपडेट या नकद निकासी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना है, तो यह आपके लिए बेहद जरूरी है आप लोग जरूर पढ़े।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, दुर्गा पूजा (Durga Puja), महा सप्तमी, महानवमी, दशहरा (Dussehra/Vijayadashami), लक्ष्मी पूजा, करवा चौथ और सप्ताहिक छुट्टियों (रविवार और चौथे शनिवार) को मिलाकर 16 से 31 अक्टूबर की 16 दिनों की अवधि में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 10 दिन बैंक सेवाएं भौतिक रूप से बंद रहेंगी। हालांकि, ये छुट्टियां स्टेट-वाइज और क्षेत्र - वाइज त्योहारों के आधार पर अलग-अलग शहरों में लागू होंगा।
Bank Holidays (16 to 31 October 2026): छुट्टियों की राज्यवार और तारीखवार लिस्ट
16 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच पड़ने वाले प्रमुख छुट्टी और प्रभावित क्षेत्रों की डिटेल्स की जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डेट | त्योहार- छुट्टी का कारण | प्रभावित राज्य / शहर |
| 17 अक्टूबर (शनिवार) | महा सप्तमी (Maha Saptami) | अगरतला, कोलकाता, पटना, रांची, गुवाहाटी, गंगटोक आदि |
| 18 अक्टूबर (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश (Sunday) | पूरे भारत में (Nationwide) |
| 19 अक्टूबर (सोमवार) | महा नवमी / दुर्गा पूजा / महानवमी | लखनऊ, नई दिल्ली, कोलकाता, पटना, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद आदि |
| 20 अक्टूबर (मंगलवार) | विजयादशमी / दशहरा (Dussehra / Vijaya Dashmi) | अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता, पटना, रांची, चेन्नई आदि |
| 21 अक्टूबर (बुधवार) | विजयादशमी / दुर्गा पूजा (अतिरिक्त दिन) | कोलकाता, अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, रांची आदि |
| 22 अक्टूबर (गुरुवार) | दुर्गा पूजा (दसैं) | गंगटोक, शिमला |
| 23 अक्टूबर (शुक्रवार) | दुर्गा पूजा (दसैं) | गंगटोक, कोलकाता |
| 24 अक्टूबर (शनिवार) | चौथा शनिवार (Fourth Saturday) | पूरे भारत में (Nationwide) |
| 25 अक्टूबर (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश (Sunday) | पूरे भारत में (Nationwide) |
| 26 अक्टूबर (सोमवार) | लक्ष्मी पूजा / महर्षि वाल्मीकि जयंती | अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़ |
| 29 अक्टूबर (गुरुवार) | करवा चौथ | शिमला एवं संबंधित क्षेत्र |
| 31 अक्टूबर (शनिवार) | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | शिमला एवं विशिष्ट क्षेत्र |
RBI के छुट्टियों के नियम: तीन कैटेगरी में विभाजित होते हैं छुट्टी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों को मुख्य रूप से तीन कैटेगरी के अंदर वर्गीकृत करता है:
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट: इसके अंदर राष्ट्रीय और प्रमुख क्षेत्रीय त्यौहारों पर बैंक बंद रहते हैं।
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS): इसके तहत बड़े वित्तीय लेनदेन वाली राष्ट्रीय छुट्टियां आती हैं।
- बैंकों का खाता बंद होना: यह सालाना क्लोजिंग के समय लागू होता है।
इसके अतिरिक्त, देश के सभी सरकारी व प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को जरूरी रूप से बंद रहते हैं।
कैसे कर सकेंगे पैसों का लेनदेन?
बैंक शाखाएं बंद होने के दौरान आप डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि यूपीआई ऐप के जरिए पैसे भेज सकते हैं। साथ ही, दुकानों पर भुगतान कर सकते हैं।
RBI Bank Holiday Calendar October 2026: डिजिटल बैंकिग टिप्स
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों और छात्रों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। त्योहारों के समय कैश या फीस भुगतान से जुड़ी असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित डिजिटल साधनों का उपयोग करें:
- UPI और मोबाइल बैंकिंग: यूपीआई (Google Pay, PhonePe, Paytm) और बैंक के ऑफिशियल मोबाइल ऐप के जरिए 24 घंटे पैसे का ट्रांसफर और बिलों का भुगतान किया जा सकता है।
- Net Banking & NEFT/RTGS: प्रतियोगी एग्जाम की फीस जमा करने या बड़े फंड ट्रांसफर के लिए इंटरनेट बैंकिंग का निर्बाध उपयोग करें।
- ATM सेवाएं: नकद निकासी के लिए नजदीकी एटीएम (ATM) सेवा चालू रहेगी। लंबी छुट्टियों से पहले आवश्यक कैश निकालकर रखें।
- छात्रों के लिए जरूरी सूचना: स्कॉलरशिप या कॉलेज/स्कूल फीस भुगतान की लास्ट डेट का ध्यान रखें और छुट्टियों से पूर्व या ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही चालान/फीस प्रक्रिया पूरी करें।
यहां भी पढ़े: Mahanavami 2026 Public Holiday in UP: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने 19 अक्टूबर को जारी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे स्कूल?
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.