UPSSSC PET Revised Syllabus & Exam Pattern 2026: यूपी पीईटी लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

Last Updated: Oct 16, 2026, 19:22 IST

UPSSSC PET Revised Syllabus & Exam Pattern 2026: यूपी पीईटी एग्जाम पैटर्न में निगेटिव मार्किंग लागू है। परीक्षा में भारतीय इतिहास, भूगोल, तर्क, सामान्य विज्ञान और करेंट अफेयर्स जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।  

UPSSSC PET Revised Syllabus & Exam Pattern 2026: यूपी पीईटी लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
UPSSSC PET Revised Syllabus & Exam Pattern 2026: यूपी पीईटी लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

UPSSSC PET Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानना बेहद जरूरी है। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में विभिन्न ग्रुप C सरकारी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक पात्रता निर्धारित की जाती है। उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, अंक योजना और निगेटिव मार्किंग की जानकारी यहां देख सकते हैं।

UPSSSC PET Exam Pattern 2026: यूपी पीईटी परीक्षा पैटर्न

यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को पेपर Solve करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

विवरण

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम

UPSSSC PET 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन (OMR आधारित)

प्रश्नों का प्रकार

बहुविकल्पीय (MCQ)

कुल प्रश्न

100

कुल अंक

100

परीक्षा अवधि

2 घंटे

सही उत्तर

1 अंक

गलत उत्तर

0.25 अंक की कटौती

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का उत्तर देते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

UPSSSC PET Revised Syllabus 2026: विषयवार सिलेबस

यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 15 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। विषयवार प्रश्नों और अंकों का विवरण नीचे दिया गया है:

विषय

अंक

भारतीय इतिहास

5

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

5

भूगोल

5

भारतीय अर्थव्यवस्था

5

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

5

सामान्य विज्ञान

5

प्रारंभिक अंकगणित

5

सामान्य हिंदी

5

सामान्य अंग्रेजी

5

तर्क एवं तर्कशक्ति

5

समसामयिकी (Current Affairs)

10

सामान्य जागरूकता

10

हिंदी अपठित गद्यांश का विश्लेषण

10

ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

10

तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

10

कुल

100

यह विषयवार अंक विभाजन परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय की तैयारी के साथ-साथ अधिक अंक वाले खंडों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। 

UP PET Exam Pattern 2026: महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी कैसे करें?

  • भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन:सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध धर्म, मुगल साम्राज्य, 1857 की क्रांति और स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषय पढ़ें।
  • भूगोल एवं अर्थव्यवस्था: भारत की नदियां, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन, कृषि, भारतीय अर्थव्यवस्था और आर्थिक विकास से संबंधित मूलभूत तथ्यों दोहराएं।
  • गणित एवं रीजनिंग: प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, अनुपात, संख्या पद्धति, क्रम व्यवस्था और तार्किक प्रश्नों का रोजाना प्रैक्टिस कर सकते हैं।
  • हिंदी और इंग्लिश: व्याकरण, शब्दावली, वाक्य संरचना और अपठित गद्यांश पर ध्यान दें। ग्राफ और टेबल वाले प्रश्नों के लिए आंकड़ों का विश्लेषण करने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 16, 2026, 19:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News