Yearender 2025: साल 2025 का वर्ष जल्द ही खत्म होने वाला है। कुछ ही दिनों में यह वर्ष पुराना हो जाएगा और कैलेंडर में नई तारीख होगी। हालांकि, यह वर्ष जाते-जाते अपने साथ कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं के साथ यादगार रहा है। इनमें इस वर्ष के महत्त्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान भी शामिल हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। वहीं, सामान्य अध्ययन के लिए भी आप यह लेख पढ़ सकते हैं, जो कि आपकी जानकारी बढ़ाने में मदद करेगा।
सभी महत्त्वपूर्ण पुरस्कार व सम्मान
| पुरस्कार/सम्मान | प्राप्तकर्ता | क्षेत्र/योगदान |
| पद्म विभूषण | जगदीप सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामले, कला |
| पद्म भूषण | अनंत नाग | कला |
| साध्वी ऋतंभरा, नंदामुरी बालकृष्ण, बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) | अध्यात्म, कला, सार्वजनिक मामले | |
| 71वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | शाहरुख़ ख़ान (जवान) और विक्रांत मैसी (12th Fail) |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | रानी मुखर्जी (मिसेज़ चटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे) | |
| सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म | 12th Fail | |
| सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | सुदीप्तो सेन (द केरला स्टोरी) | |
| लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार | नितिन गडकरी | बुनियादी ढांचा विकास और नेतृत्व |
| एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार | डॉ.एरेनारे | नाजीरियाई वैज्ञानिक |
| ज्ञानपीठ पुरस्कार (59वाँ) | विनोद कुमार शुक्ल(हिंदी) | साहित्य (साहित्य में सर्वोच्च भारतीय सम्मान) |
| मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार | गुकेश डी(शतरंज), हरमनप्रीत सिंह(हॉकी), प्रवीण कुमार(पैरा) और मनु भाकर(शूटिंग) | खेल |
| वीर चक्र | आर एस सिद्धू, मनीष अरोरा, जॉय चंद्र (IAF), अनिमेश पाटनी | सैन्य वीरता |
| राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (स्वर्ण) | रोहिणी ग्राम पंचायत, एनसीआरटीसी और मध्य प्रदेश संपदा-2.0 | प्रौद्योगिकी और सुशासन |
| यूएनईपी चैंपियंस ऑफ द अर्थ | सुप्रिया साहू | पर्यावरण (प्रेरणा और कार्रवाई श्रेणी) |
अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान (2025)
| पुरस्कार/सम्मान | प्राप्तकर्ता | क्षेत्र/योगदान |
| नोबेल शांति पुरस्कार | मारिया कोरिना मचाडो | लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए |
| नोबेल साहित्य पुरस्कार | लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई | दूरदर्शी और दार्शनिक कृतियों के लिए |
| नोबेल भौतिकी पुरस्कार | जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस | इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा प्रमात्रीकरण के लिए |
| नोबेल रसायन विज्ञान पुरस्कार | के सुसुमु कितागावा, ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड रॉबसन, और अमेरिका के उमर एम. याघी | धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास में योगदान |
| 97वाँ ऑस्कर पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म | एनोरा (Anora) |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | एड्रियन ब्रोडी (द ब्रुटालिस्ट) | |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | मिकी मैडिसन (एनोरा) | |
| रमन मैग्सेसे पुरस्कार | एजुकेट गर्ल्स | शिक्षा और सामुदायिक विकास |
| टाइम सीईओ ऑफ द ईयर | नील मोहन | यूट्यूब के लिए नेतृत्व और नवाचार |
| पेटा इंडिया पर्सन ऑफ द ईयर | रवीना टंडन | पशु अधिकार वकालत |
| डब्ल्यूटीए प्लेयर ऑफ द ईयर | आर्यन सबालेंका (Aryna Sabalenka) | टेनिस (डबल्यूटीए वर्ल्ड नंबर 1) |
| यूएसआईएसपीएफ ग्लोबल लीडरशिप | कुमार मंगलम बिड़ला, अरविंद कृष्णा और तोशीहाकी हीगाशिहारा | व्यापार और उद्योग में वैश्विक नेतृत्व |
| डब्ल्यूआईपीओ ग्लोबल अवार्ड्स | ऐश्वर्या कर्नाटकी को ग्लोवैट्रिक्स के लिए | साइन-टू-स्पीच दस्ताने (संचार प्रौद्योगिकी) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation