IPL 2026 CSK vs PBKS: चेपॉक में भी पंजाब का दबदबा, किसने जीते कितने मैच, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड यहां

Last Updated: Apr 3, 2026, 11:37 IST

आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है। दोनों टीमों ने 32 में से 16-16 मैच जीते हैं। हालांकि हाल के रिकॉर्ड में पंजाब का दबदबा दिखता है, जिसने पिछले 5 में 4 मुकाबले जीते, वहीं चेपॉक में भी लगातार जीत दर्ज की है।

CSK vs PBKS Head to Head: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी। CSK इस सीजन अपने होम ग्राउंड में अपना पहला मुकाबला खेलने को तैयार है।   

चेन्नई की चुनौती, घर वापसी का दबाव

सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम महज 127 रन पर सिमट गई थी। अब चेपॉक में वापसी करते हुए टीम पर दबाव है, खासकर एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पंजाब का शानदार फॉर्म

वहीं पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर शानदार शुरुआत की है। टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और लगातार जीत के इरादे से उतरेगी।

हेड-टू-हेड: बराबरी की टक्कर

CSK vs PBKS, Head-to-head record दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। यह आईपीएल की सबसे संतुलित प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। हालांकि हालिया रिकॉर्ड पंजाब के पक्ष में है, पिछले 5 में से 4 मैच पीबीकेएस ने जीते हैं।

रिकॉर्ड

आंकड़े

खेले गए मैच

32

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत

16

पंजाब किंग्स की जीत

16

टाई

0

चेपॉक में भी पंजाब का दबदबा

चौंकाने वाली बात यह है कि पंजाब ने चेन्नई के होम ग्राउंड पर भी हाल के मुकाबलों में बढ़त बनाई है। सीएसके ने 2022 के बाद से पंजाब के खिलाफ 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता है, जबकि चेपॉक में भी पिछले 3 मुकाबले पंजाब ने जीते हैं।

संभावित प्लेइंग XI

सीएसके की कैसी हो सकती है टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी।

पीबीकेएस में किसको मिल सकता है मौका

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियंश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख/हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल।

Orange Cap IPL 2026: अभी ऑरेंज कैप किसके पास, देखें आईपीएल 2026 के टॉप रन-स्कोरर्स की लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 3, 2026, 11:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News