भारत की किस सीमा पर कौन-सी फोर्स है तैनात, देखें पूरी लिस्ट
भारत कुल 7 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इस कड़ी में सभी सीमाओं पर भारत की ओर से अलग-अलग फोर्स को तैनात किया गया है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर भारत की किस सीमा पर कौन-सी फोर्स तैनात है।
भारत कुल 7 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें उत्तर से लेकर पूर्व और पूर्व से लेकर पश्चिमी सीमाएं शामिल हैं, जबकि भारत के दक्षिण में हमें हिंद महासागर देखने को मिलता है। भारत की अलग-अलग सीमाओं पर चौकसी और सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार की ओर से अलग-अलग फोर्स की तैनाती की गई है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर भारत की किस सीमा पर किस फोर्स की तैनाती है।
भारत किन देशों के साथ साझा करता है सीमा
भारत कुल 7 देशों से हजारों किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। इनमें सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश से लगती है। सभी देशों से लगने वाली सीमाएं इस प्रकार हैंः
बांग्लादेश: लगभग 4,096 किलोमीटर (सबसे लंबी सीमा)
चीन: लगभग 3,488 किलोमीटर
पाकिस्तान: लगभग 3,323 किलोमीटर
नेपाल: लगभग 1,751 किलोमीटर
म्यांमार: लगभग 1,643 किलोमीटर
भूटान: लगभग 699 किलोमीटर
अफगानिस्तान: लगभग 106 किलोमीटर (सबसे छोटी सीमा)
इसके अलावा भारत, मालदीव और श्रीलंका के साथ भी अपनी जलीय सीमा साझा करता है।
भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर है BSF
भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल तैनात है। इसे भारत की रक्षा की पहली पंक्ति भी कहा जाता है। हालांकि, सीमा के पास संवेदनशील इलाकों और LOC पर Indian Army भी तैनात रहती है।
भारत-चीन सीमा पर यह सेना है तैनात
भारत-चीन सीमा को Line of Actual Control कहते हैं। इस सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और भारतीय सेना के पास है।
भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा पर SSB है तैनात
भारत नेपाल और भूटान के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा फोर्स के पास है। आपको बता दें कि नेपाल और भारत के बीच हुई संधि के तहत यहां आराम से लोग एक-दूसरे देश की सीमा पार कर सकते हैं। हालांकि, घुसपैठियों को रोकने के लिए यहां फोर्स चौकन्ना रहती है।
भारत-म्यांमार सीमा पर है असम राइफल्स
भारत और म्यांमार की सीमा भी बहुत ही महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। कुल 1643 किलोमीटर लंबी इस सीमा की रखवाली असम राइफल्स के पास है।
आपको बता दें कि भारतीय तट रक्षक प्रादेशिक जल क्षेत्र और तटीय रेखा की 24 घंटे निगरानी करते हैं। वहीं, Indian Navy एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन और खुले समुद्र में सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा, मरीन पुलिसराज्यों के 12 समुद्री मील तक के तटीय इलाकों की सुरक्षा संभालती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.