Bihar floods: बाढ़ के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार तैयार, इस योजना का हुआ ऐलान
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नेपाल मे आई बाढ़ के कारण बिहार का कोई क्षेत्र प्रभावित होता है तो राज्य सरकार नुकसान का आकलन करके उचित मुआवजा देने का काम करेगी।
Bihar Flood Impact: हाल ही में नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारत के सीमावर्ती राज्यों के लिए चिंता बढ़ा दी है जिसमें मुख्य रूप से बिहार के नेपाल से सटे सीमावर्ती जिले शामिल है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है इसी कड़ी मे बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि जब भी नेपाल में बाढ़ आती है तो सबसे पहले बिहार राज्य प्रभावित होता है, ऐसे में बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार है।
सरकार पूरी तरह से तैयार
नेपाल मे आई बाढ़ को देखते हुए मंत्री ने कहा कि भारत सरकार नेपाल मे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे मदद के लिए पूरी तरह तैयार है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने भी इस त्रासदी पर चिंता व्यक्त कि है।
बिहार सीएम ने अधिकारियों के साथ कि बैठक
मंत्री ने आगे बताया कि बिहार के सीएम ने भी अधिकारियों के साथ इस त्रासदी के मद्देनजर यहां बैठक कि है, और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मंत्री रामकृपाल यादव ने क्या कहा
नेपाल में आई भीषण त्रासदी पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, ''नेपाल की जो त्रासदी है वो दुखद है। जान-माल की बहुत क्षति हुई है। कई लोग लापता हैं। प्रधानमंत्री ने भी चिंता व्यक्त की है। नेपाल के प्रधानमंत्री से उन्होंने बातचीत की है। राहत सामग्री भी भिजवाने का काम किया है आगे भी नेपाल को किसी प्रकार की कोई आवश्यकता होगी तो भारत सरकार मदद करेगी।''
पीड़ित परिवारों को हर प्रकार की मदद मिलेगी
मंत्री ने आगे बताया की सरकार हर तरीके कि मदद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने बाढ़ कि स्थिति को देखते हुए नेपाल के पीएम से बात की है साथ ही भारत ने सहायता सामग्री भी भेजी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रभावित लोगों कि हरसंभव मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।
पीएम फसल बीमा योजना का ऐलान
मंत्री ने आगे कहा कि यदि नेपाल मे आई बाढ़ के कारण बिहार का कोई क्षेत्र प्रभावित होता है तो राज्य सरकार नुकसान का आकलन करके उचित मुआवजा देने का काम करेगी, उन्होंने कहा कि इसी कड़ी मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कि शुरुआत भी कर दी गई है।
भागलपुर मे गंगा उफान पर
बात दें कि बिहार के भागलपुर जिले मे गंगा नदी उफान पर है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों मे जलभराव कि स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही की प्रखंडों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राघोपुर मे भी बाढ़ के कारण स्थिति सामान्य नहीं है।
PM Surya Ghar Yojana: 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी? ऐसे करें आवेदन
Nepal Floods GK: नेपाल मे बाढ़ से बढ़ी चिंता, जानिए बिहार के कितने जिले साझा करते है सीमा?
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.