UPTET 2026 Result: कार्यरत टीचर्स के लिए टीईटी जरूरी, जानिए प्रमोशन और जॉब सिक्योरिटी पर सुप्रीम कोर्ट के नियम

Last Updated: Aug 27, 2026, 14:19 IST

UPTET Result 2026: यूपी टीईटी रिजल्ट UPESSC द्वारा कल जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पहले से काम करने वाले टीचर, जो इस एग्जाम में फेल हो गए हैं, उन सभी की नौकरी और प्रमोशन के लिए क्या नियम जारी किए? 

UPTET 2026 Result: कार्यरत टीचर्स के लिए टीईटी जरूरी, जानिए प्रमोशन और जॉब सिक्योरिटी पर सुप्रीम कोर्ट के नियम
UPTET 2026 Result: कार्यरत टीचर्स के लिए टीईटी जरूरी, जानिए प्रमोशन और जॉब सिक्योरिटी पर सुप्रीम कोर्ट के नियम

uptet result, Government Rules for Teachers: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपीटीईटी (UPTET Result 2026) का रिजल्ट कल यानी 26 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में लाखों नए छात्रों के साथ-साथ पहले से काम करने वाले टीचर्स ने भी हिस्सा लिया था। UPTET Exam 2026 में करीब 1994661 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से आकड़ों के अनुसार काम करने वाले 268799 पुराने टीचर्स भी शामिल थे। 

काम करने वाले पुराने टिचर्स की जॉब को लेकर परेशानी

यूपीटीईटी एग्जाम का रिजल्ट जारी होते ही उन सभी काम करने वाले पुराने टीचर्स के बीच चिंता बढ़ गई है, जो इस एग्जाम में पास नहीं हो पाए हैं। कल के रिजल्ट को देखने के बाद सभी पुराने काम करने वाले टीचर्स के मन में बस एक सवाल चल रहा है, कि क्या टीईटी में फेल होने से उनकी जॉब को नुकसान पहुचेंगा? 

UPTET Result Out: प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल के टीचर्स के आकड़ें

UPTET Result 2026 के आकड़ो के अनुसार प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल में काम करने वाले पुराने टीचर्स के आकड़े कुछ इस प्रकार है। छात्र इन्हें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

लेवल 

कुल सम्मिलित काम करने वाले पुराने टीचर्स 

पास हुए टीचर्स 

पास प्रतिशत (%)

फेल हुए टीचर्स के नंबर 

प्राइमरी लेवल (Paper 1 - कक्षा 1 से 5)

1,22,405

93,387

76.29%

29,018

अपर प्राइमरी लेवल (Paper 2 - कक्षा 6 से 8)

1,46,394

1,13,384

77.45%

33,010

कुल 

2,68,799

2,06,771

76.92%

62,028

सुप्रीम कोर्ट के नियम: क्या नौकरी जाएगी या प्रमोशन रुकेगा?

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार, प्राइमरी लेवल और अपर प्राइमरी लेवल स्कूलों में टीचर्स को सुनिश्चित करने के लिए टीईटी (TET) पास करना बेहद जरूरी है। फेल या गैर-टीईटी टीचर्स के लिए नियम निम्नलिखित हैं:

  • नौकरी पर तुरंत खतरा नहीं (Deadline 31 अगस्त 2028): सुप्रीम कोर्ट ने पुराने और काम करने वाले टीचर्स को राहत देते हुए टीईटी पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का लास्ट समय दिया है। यानी जो टीचर्स इस एग्जाम में किसी कारणवश फेल हो गए है, उनकी नौकरी आसानी से नहीं जाएगी। 
  • प्रमोशन पर रोक: जिन टीचर्स ने टीईटी पास नहीं किया है, उनका अगला प्रमोशन (Departmental Promotion) रोक दिया जाएगा। अगली प्रमोशन के लिए टीईटी स्कोरकार्ड होना जरूरी है। 
  • 2028 के बाद सख्त कार्रवाई: 31 अगस्त 2028 तक भी यदि कोई टीतर जिसकी सेवा 5 साल से अधिक बची है, वे टीईटी एग्जाम में पास नहीं हो पाता है, तो उन्हें Forced Retirement देनी होगी। बल्कि उन्हें सेवा से भी डायरेक्ट हटाया जा सकता है।
  • 5 साल या उससे कम सेवा वाले टीचर: जिन टीचर्स की Retirement में 5 साल से कम समय बचा है, उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी, लेकिन उन्हें बिना टीईटी के प्रमोशन का लाभ नहीं दिया जाएगा।

छात्र और टीतर्स के लिए ट्रेंडिंग इंफॉर्मेशन 

  1. लाइफटाइम वैलिडिटी: यूपीटीईटी का रिजल्ट सर्टिफिकेट अब लाइफ-टाइम के लिए मान्य रहेगा। एक बार एग्जाम पास करने के बाद दोबारा एग्जाम देने की किसी भी छात्र को आवश्यकता नहीं होगी।
  1. साल में 2 बार एग्जाम के निर्देश: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि टीचर्स को पर्याप्त अवसर देने के लिए हर 6 महीने के अंदर में नियमित रूप से टीईटी एग्जाम को आयोजित किया जाएगा।
  1. अगले अवसर की तैयारी करें: जो टीचर्स इस साल पास नहीं हो पाएं हैं, वे निराश न हों। 2028 की समय-सीमा से पहले अभी कई अवसर मिलेंगे, इसलिए आने वाले एग्जाम चक्र की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

uptet result 2026 कैसा रहा? 

टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET 2026) के एग्जाम का रिजल्ट कल 26 अगस्त 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। प्राइमरी लेवल के टीचर्स 80.07 प्रतिशत के करीब और अपर प्राइमरी लेवल में करीब 71.85 प्रतिशत टीचर्स पास हुए। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 27, 2026, 14:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News