सचिन का रिकार्ड तोड़ने के लिए जो रूट को चाहिए कितने रन, टेस्ट रन रिकार्ड के कितने करीब रूट

Last Updated: Sep 18, 2026, 14:00 IST

जो रूट अब तक 309 टेस्ट पारियों में 14,278 रन बना चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर ने 329 पारियों में 15,921 रन बनाकर अपने करियर को समाप्त किया था। 

रूट के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड
रूट के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे है। पाकिस्तान के खिलाफ हालिया टेस्ट में एक और उपलब्धि अपने नाम करने के बाद रूट अब उस रिकार्ड की ओर बढ़ रहे हैं, जहां पहुंचकर वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है।

रूट के नाम 14 हजार से ज्यादा टेस्ट रन

जो रूट अब तक करीब 309 टेस्ट पारियों में 14,278 रन बना चुके हैं। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर ने 329 पारियों में 15,921 रन बनाकर अपने करियर को समाप्त किया था।

रूट के पास सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी लंबा रास्ता जरूर है, लेकिन उनकी मौजूदा निरंतरता को देखते हुए यह रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों में से एक बनने वाला है।

अर्धशतक का सचिन का रिकॉर्ड भी टूटा

जो रूट ने हाल ही में सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े टेस्ट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में रूट ने नाबाद 62 रन की पारी खेली।

इस पारी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 69वां अर्धशतक पूरा किया और सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट ने यह उपलब्धि अपने 169वें टेस्ट मैच में हासिल की, जबकि सचिन ने 68 अर्धशतक 200 टेस्ट मैचों में बनाए थे।

रूट के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में रूट का रिकॉर्ड सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ इसी मुकाबले में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 220वां कैच पकड़ा और गैर-विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बनने के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है।

इसके अलावा इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी रूट ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। घरेलू परिस्थितियों में उनके टेस्ट रनों का आंकड़ा 7,500 से ज्यादा हो चुका है।

टेस्ट मैचों में सचिन और रूट के स्टैट्स की तुलना 

सचिन तेंदुलकर 

 

जो रूट 

15921

रन 

14278*

200

मैच 

169

329

पारी 

309

248*

उच्च स्कोर 

262

51

100 

41 

68

50 

69 

डेटा- 18 सितंबर 2026 तक 

अब नजर 15,921 रन के आंकड़े पर

जो रूट के सामने अब टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाजी रिकॉर्ड है।

सचिन तेंदुलकर: 15,921 रन 

जो रूट: 14,278* रन

रनों का अंतर: 1,643 रन

यानी रूट को सचिन से आगे निकलने के लिए 1,644 और रन अभी और बनाने होंगे।

सचिन के रिकॉर्ड से कितने रन पीछे हैं रूट?

सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 15,921 रन बनाए हैं। वहीं सितंबर 2026 तक जो रूट के नाम 14,278 टेस्ट रन दर्ज हैं। यानी सचिन का ऑल-टाइम टेस्ट रन रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रूट को अब 1,644 रन और बनाने होंगे। अगर रूट यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

30 गेंदों में शतक! अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, बना दिए ये दो नए रिकार्ड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 14:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News