MPTET 2026: प्राइमरी और सेकेंडरी टीचर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, देखें नया शेड्यूल

Last Updated: Sep 18, 2026, 14:12 IST

MPTET Varg 2 and Varg 3 Online Form 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राइमरी और सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 18 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2026 तक कर दि गई है। यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें। 

MPTET 2026: प्राइमरी और सेकेंडरी टीचर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, देखें नया शेड्यूल
MPTET 2026: प्राइमरी और सेकेंडरी टीचर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, देखें नया शेड्यूल

MPTET 2026 Application Last Date Extended: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ाई कराने वाले टीचर के लिए Teacher Eligibility Test 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में एक महत्वपूर्ण ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या 1385/2025 तथा 1386/2025 में पारित आदेश दिनांक 01 सितंबर 2025 के अनुपालन में, बोर्ड ने प्राइमरी (वर्ग 3) और सेकेंडरी (वर्ग 2) टीचर एलिजिबिलिटी एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है, जो छात्र निर्धारित टाइम के अंदर अपना फॉर्म नहीं भर सके थे, वे अब रिवाइज्ड डेट्स के अनुसार MPESB के ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

MPTET 2026: रिवाइज्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शेड्यूल 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पूर्व में निर्धारित की गई डेट्स तथा नई रिवाइज्ड डेट्स से जुड़ी सभी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

प्रक्रिया का नाम

पहले की डेट 

नई रिवाइज्ड डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 

21 अगस्त 2026

21 अगस्त 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

04 सितंबर 2026

18 सितंबर 2026

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में रिवाइज्ड प्रारंभ डेट 

21 अगस्त 2026

21 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में रिवाइज्ड की लास्ट डेट 

09 सितंबर 2026

20 सितंबर 2026

एग्जाम का नाम

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026

MSPSTET 2026

आयोजक संस्था

म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल

MPESB, भोपाल

MPTET Notification 2026

MPTET 2026 Online Form Extended

यहां से देखें

MPTET 2026 Exam Online Notice

यहां पढ़े

एमपीएसटीईटी 2026 आवेदन शुल्क

एमपीएसटीईटी 2026 आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

वर्ग

परीक्षा शुल्क

पोर्टल शुल्क

कुल शुल्क

सभी उम्मीदवार

प्रति पेपर 1000 रुपये

जैसा लागू हो

₹1,000 + पोर्टल शुल्क

MPESB Primary & Secondary Teacher Eligibility Test 2026: ऑनलाइन फॉर्म भरने के आसान स्टेप्स क्या है? 

MPESB Primary & Secondary Teacher Eligibility Test 2026 में शामिल होने वाले छात्र इस भर्ती एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. MPESB के ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर मौजूद ‘Primary and Secondary Teacher Eligibility Test 2026’ के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. यदि आपने पहले से प्रोफाइल नहीं बनाया है, तो अपनी डिटेल्स को फिल करके 'Candidate Profile' तैयार करें।

4. अपनी शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी, पसंदीदा एग्जाम शहर और सब्जेक्ट वर्ग (प्राइमरी या सेकेंडरी) को सेलेक्ट करें।

5. सभी चीजे सेलेक्ट करने के बाद छात्र आवश्यक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

6. अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस को ऑनलाइन मोड से जमा करें। 

7. फिर, फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कुछ जरूरी इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन यहां से प्राप्त करें। 

1. रिवाइज्ड विंडो: यदि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, वर्ग या शैक्षणिक योग्यता फिल करने में कोई गलती हो गई है, तो 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन करेक्शन विंडो के माध्यम से उसमें करेक्शन अवश्य कर लें।

2. Lifetime Validity: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) का स्कोर कार्ड हमेशा के लिए वैलिड रहता है। पात्रता परीक्षा क्लियर करने के बाद छात्र राज्य सरकार द्वारा निकाली जाने वाली भावी टीचर सेलेक्शन टेस्ट के लिए सीधे एलिजिबिल हो जाते हैं।

यहां भी पढ़े: (Out) SBI Clerk Exam Date 2026: जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स एग्जाम डेट्स जारी, sbi.co.in पर देखें शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 14:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News