UP ANM Training Selected List 2026: यूपी ANM ट्रेनिंग चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट dgmh.up.gov.in जारी

Last Updated: Sep 18, 2026, 14:24 IST

UP ANM Training Selected List 2026: यूपी सहायक नर्सेस एंड मिडवाइफ प्रशिक्षण 2026 की मेरिट लिस्ट जारी की है। जिसमें कुल 1800 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। मेरिट लिस्ट के साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की है। 

UP ANM Training Selected List 2026: यूपी ANM ट्रेनिंग चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट dgmh.up.gov.in जारी
UP ANM Training Selected List 2026: यूपी ANM ट्रेनिंग चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट dgmh.up.gov.in जारी

UP ANM Training Selected List 2026: यूपी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने सहायक नर्सेस एंड मिडवाइफ ट्रेनिंग 2026 की मेरिट लिस्ट जारी की है। उम्मीदवारों की मेरिट व उनके द्वारा दिए गए विकल्प के अनुसार 1800 का अंतिम रूप से चयन किया गया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट विभागीय वेबसाइट dgmh.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार ट्रेनिंग 1 अक्टूबर, 2026 से शुरू की जाएगी।

UP ANM Training Selected List 2026: मेरिट लिस्ट 

सहायक नर्सेस एंड मिडवाइफ ट्रेनिंग 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर पर 14 से 18 सितंबर, 2026 के बीच पहुंचना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेसन के बाद योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। आखिरी तारीख तक उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 

UP DGMHUP ANM Selected Candidates List 2026: मेरिट लिस्ट पीडीएफ 

यूपी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट के साथ - साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP ANM Training Selected List 2026 

पीडीएफ डाउनलोड करें

UP DGMHUP ANM Training Cut Off 2026: कट ऑफ 

सहायक नर्सेस एंड मिडवाइफ ट्रेनी 2026 की कट ऑफ श्रेणीवार जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं:

श्रेणी 

न्यूनतम कट ऑफ 

ASHA की श्रेणी वार कट ऑफ 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 

भूतपूर्व सैनिक 

जनरल

85.250 

52.117 

60.484 

50.967 

EWS

80.084 

50.817 

N/A 

N/A 

ओबीसी 

83.200 

45.700 

54.267 

N/A 

एससी 

81.067 

40.617 

58.100 

57.400 

एसटी

76.017 

N/A 

N/A 

N/A 

UP ANM Selection List 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

सभी चयनित उम्मीदवारों को यूपी एएनएम प्रशिक्षण ट्रेनिंग के लिए निर्धारित तिथि के भीतर शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट साथ में ले जाने होंगे:

  • उत्तर प्रदेश की एएनएम चयन/आवंटन पत्र का प्रिंट आउट।
  • कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की मूल मार्कशीट और उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र।
  • कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की मूल मार्कशीट और उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र।
  • उत्तर प्रदेश के सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी वैध श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए)।
  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • अंतिम बार जिस संस्थान में पढ़े हों, उसके प्रधानाचार्य या किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र।
  • जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा जारी किया गया फिटनेस प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • वैध फोटो वाला पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)।

UP ANM Selection List 2026: ऑनलाइन मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार यूपी ANM सिलेक्शन लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dgmhup.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, नोटिफिकेशन, लेटेस्ट अपडेट पर जाएं। 

स्टेप 3 अब UP ANM Selection List 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 मेरिट लिस्ट में Ctrl + F से अपना नाम ढूंढें। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News