पश्चिम एशिया तनाव के बीच LPG आपूर्ति और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर सरकार ने कही ये बड़ी बातें, पढ़ें विस्तार से

Last Updated: Mar 13, 2026, 18:04 IST

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है, लेकिन एलपीजी की वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। सरकार ने आगे बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर फ्यूल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी तरह की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी की वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग व ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह स्थिर

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी तरह की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है।

देशभर में अनिवार्य वस्तु अधिनियम लागू, किन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता, देखें यहां

LPG को लेकर क्या है सरकार की चिंता 

संयुक्त सचिव सुझाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी की स्थिति फिलहाल सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि, देश के करीब 25,000 एलपीजी वितरकों में से किसी के यहां भी गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर एलपीजी की ज्यादा खरीदारी न करने की अपील की।

कितनी है भारत की रिफाइनिंग क्षमता 

सरकार के अनुसार भारत के पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है और देश पेट्रोल व डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर है। इसलिए इन ईंधनों के लिए आयात पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। देश की सभी रिफाइनरियां फिलहाल 100 प्रतिशत या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

PNG और CNG की सप्लाई जारी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और वाहनों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की आपूर्ति पूरे देश में बिना किसी रुकावट के जारी है। सरकार का कहना है कि इस स्थिति में घबराने या ईंधन की अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। 

कमर्शियल उपभोक्ताओं को PNG अपनाने की सलाह

केंद्र सरकार ने माना कि बड़े शहरों में कई व्यावसायिक उपभोक्ता एलपीजी पर निर्भर होने के कारण कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने स्थानीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क या अधिकृत डीलर से संपर्क कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करें, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम की जा सके।

भारत में रोजाना क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और LPG की कितनी है खपत? सरकार ने जारी किए ये आंकड़े

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 18:04 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News