Current Affairs Quiz 13 March 2026: हाल ही में चिली के नए राष्ट्रपति के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?

Last Updated: Mar 13, 2026, 16:28 IST

Current Affairs Quiz 13 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में चिली के नए राष्ट्रपति, आयुष स्टोर, PM मोदी का असम दौरा आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.

Current Affairs Quiz 13 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में चिली के नए राष्ट्रपति, आयुष स्टोर, PM मोदी का असम दौरा आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.

1. हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश चिली के नए राष्ट्रपति के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?

A) जोस एंटोनियो कास्ट (José Antonio Kast)
B) गेब्रियल बोरिक (Gabriel Boric)
C) मिशेल बैचेलेट (Michelle Bachelet)
D) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: A) जोस एंटोनियो कास्ट (José Antonio Kast)

हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश चिली के नए राष्ट्रपति के रूप में जोस एंटोनियो कास्ट (José Antonio Kast) ने पदभार ग्रहण किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, PM मोदी ने कहा कि वह दोनों राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति कास्ट के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।  

2. श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड लाइफ-साईकल सपोर्ट मॉडल बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर कहाँ हस्ताक्षर किए गए?

A) मुंबई
B) बेंगलुरु
C) नई दिल्ली
D) चेन्नई

उत्तर: C) नई दिल्ली

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने हाल ही में नई दिल्ली में श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड लाइफ-साईकल सपोर्ट मॉडल बनाने के लिए सिविल सोसाइटी और तकनीकी प्रमुखों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

3. हाल ही में किस क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक समर्पित आयुष स्टोर का उद्घाटन किया गया है?

A) ब्लिंकिट

B) ज़ेप्टो

C) स्विगी इंस्टामार्ट

D) अमेज़न फ्रेश

उत्तर: B) ज़ेप्टो

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने हाल ही में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ज़ेप्टो (ZEPTO) पर एक समर्पित आयुष स्टोर का उद्घाटन किया। यह पहल आयुष निर्यात संवर्धन परिषद और एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बीच चल रहे सहयोग का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कल्याण उत्पादों की डिजिटल उपस्थिति और उपभोक्ता पहुंच का विस्तार करना है।

4. साल 2025 में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है?

A) चार राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश
B) पांच राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश
C) छह राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश
D) सात राज्य और कोई केंद्र शासित प्रदेश नहीं

उत्तर: C) छह राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति (HLC) ने 2025 के दौरान बाढ़, अचानक आई बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवात 'मोन्था' (Montha) से प्रभावित आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए ₹1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में कितने करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं?

A) 45,000 करोड़ रुपये

B) 46,500 करोड़ रुपये

C) 47,800 करोड़ रुपये

D) 48,000 करोड़ रुपये 

उत्तर: C) 47,800 करोड़ रुपये 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर राज्य में 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर रहे है। मौसम की स्थिति के कारण पीएम मोदी का कोकराझार दौरा रद्द कर दिया गया है। पीएम गुवाहाटी के स्टेट गेस्ट हाउस से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। पीएम सड़क अवसंरचना परियोजना असम माला 3.0 और बीटीसी क्षेत्र के लिए चार फ्लाईओवर और दो पुल सहित 6 सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

IPL 2026 Schedule: कब और किन टीमों के बीच खेला जाएगा 19वें सीजन का पहला मैच? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 16:28 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News