Current Affairs Quiz 18 Feb 2026: लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की रैंक क्या है?

Last Updated: Feb 18, 2026, 16:02 IST

Current Affairs Quiz 18 Feb 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज़, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी का अनुमान लगा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 18 फरवरी 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब. 

Current Affairs Quiz 18 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में इंडियाएआई मिशन 2.0, कूनो नेशनल पार्क, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

1. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने इंडियाएआई मिशन 2.0 की शुरुआत की?

A) ज्योतिरादित्य सिंधिया
B) पीयूष गोयल
C) नितिन गडकरी
D) अश्विनी वैष्णव 

उत्तर: D) अश्विनी वैष्णव 

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियाएआई मिशन 2.0 (IndiaAI Mission 2.0) के लिए व्यापक रोडमैप का अनावरण किया है, जो बुनियादी ढांचे के निर्माण से हटकर गहरे शोध, विकास और सभी क्षेत्रों में AI को व्यापक रूप से अपनाने की दिशा में एक रणनीतिक बदलाव है। यह घोषणा भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान की गयी।

2. कूनो नेशनल पार्क हाल ही में चर्चा में रहा, यह भारत के किस राज्य में स्थित है?

A) राजस्थान

B) गुजरात

C) मध्य प्रदेश

D) महाराष्ट्र

उत्तर: C) मध्य प्रदेश

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की कि कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। इन शावकों के जन्म के बाद, भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। कूनो नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है।

3. हाल ही में बांग्लार युवा साथी योजना किस राज्य में शुरू की गयी?

A) पश्चिम बंगाल
B) राजस्थान
C) उत्तर प्रदेश
D) असम

उत्तर: C) पश्चिम बंगाल 

बांग्लार युवा साथी योजना 2026 (Banglar Yuva Sathi Scheme) के तहत पश्चिम बंगाल सरकार बेरोजगार युवाओं को ₹1,500 मासिक भत्ता देगी, राज्य के अंतरिम बजट के दौरान इसकी घोषणा की गयी। इस योजना के लिए 21-40 वर्ष आयु, कम से कम 10वीं पास और राज्य का निवासी होना जरूरी है। 

4. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत कौन से स्थान पर पहुंच गया है?

A) 65वें
B) 70वें
C) 75वें
D) 80वें

उत्तर: C) 75वें

भारत, हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वें स्थान पर पहुंच गया है, अब भारतीय पासपोर्ट से 56 गंतव्यों तक वीजा-फ्री सफ़र कर सकते है। हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा अपने ग्लोबल पासपोर्ट्स इंडेक्स में जारी इस रैंकिंग में भारत 2025 की तुलना में 10 स्थान ऊपर है। भारत कोटे डी आइवर, गैबॉन, मेडागास्कर और मॉरिटानिया के साथ 75वें स्थान पर है।

5. बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

A) शेख हसीना
B) तारिक रहमान
C) मोहम्मद शहाबुद्दीन
D) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: B) तारिक रहमान 

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने हाल ही में बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका में उन्हें पद की शपथ दिलाई। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News