Current Affairs One-Liners 12 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में राफेल फाइटर जेट डील, ‘एक्सरसाइज वायु शक्ति’, भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 आदि से संबंधित विषय शामिल हैं।
-
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने फ्रांस के साथ कितने राफेल लड़ाकू विमान के डील को मंजूरी दी है- 114
-
रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ भारतीय श्रेणी के कितने डॉर्नियर 228 विमानों की खरीद को मंजूरी दी- 8
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी 2026 को किस भवन परिसर का नाम अनावरण करेंगे– सेवा तीर्थ
-
‘एक्सरसाइज वायु शक्ति’ का आयोजन किस राज्य में होगा– राजस्थान
-
भारतीय नौसेना ने हाल ही में पहली बार किस संयुक्त कार्य बल की कमान संभाली- संयुक्त कार्य बल (सीटीएफ) 154
-
भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 का शुभारंभ कहां किया गया- नई दिल्ली
-
भारत के सबसे युवा पुरुष एनालॉग अंतरिक्ष यात्री कौन बने हैं– आदित्य पांड्या
-
राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह कब से कब तक मनाया जा रहा है– 12 फरवरी से 18 फरवरी
-
राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह 2026 का विषय क्या है– क्लस्टर्स ऐज ग्रोथ इंजन: मैक्सीमाइजिंग प्रोडक्टिविटी इन MSMEs
-
विश्व रेडियो दिवस हर साल कब मनाया जाता है– 13 फरवरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation