UPSSSC PET Question Paper 2026 (25 Oct): डाउनलोड करें यूपी पीईटी पीईटी प्रश्न पत्र PDF

Last Updated: Oct 25, 2026, 13:51 IST

UPSSSC PET Question Paper 2026: उम्मीदवार जो 25 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी क्वेश्चन पेपर 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है। 

UPSSSC PET Question Paper 2026 PDF डाउनलोड करें।
UPSSSC PET Question Paper 2026 PDF डाउनलोड करें।

UPSSSC PET Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा PET 2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। 25 अक्टूबर को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस लेख में UP PET 2026 परीक्षा का प्रश्न पत्र दिया गया है, ताकि उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिल सके कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा का कठिनाई स्तर क्या होता है।

UP PET Question Paper 2026 PDF Download Link

यूपी PET 2026 का प्रश्न पत्र देखकर उम्मीदवार जान सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे गए थे। प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित थे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार, 25 अक्टूबर की परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा। आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भी इस प्रश्न पत्र से परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके UP PET प्रश्न पत्र की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Question Paper 2026 (25 Oct 2026 Shift 1)

क्लिक करें

UPSSSC PET Question Paper 2026 (25 Oct 2026 Shift 2)

जल्द

UPSSSC PET Admit Card 2026: 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

यूपी पेट क्वेश्चन पेपर 2026 - हाइलाइट्स

UPSSSC PET 2026 परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 16-Exam/2026 के तहत किया जा रहा है। यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को ऑफलाइन (OMR-आधारित) माध्यम से प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम 

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026

आयोग का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

विज्ञापन संख्या 

16-Exam/2026

परीक्षा की तिथि 

25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन (OMR-आधारित)

प्रश्नों का प्रकार 

वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Type Multiple Choice)

कुल प्रश्न 

100

कुल अंक 

100

समय अवधि 

2 घंटे

नकारात्मक अंकन (Negative Marking)

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा

परीक्षा की पाली 

प्रतिदिन दो पालियां 

आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

upsssc.gov.in

Official UPSSSC PET Question Paper 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिसने यूपी पीईटी परीक्षा 2026 दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी शिफ्ट के प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC PET 2026 परीक्षा के प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in को खोलें।

  2. होमपेज पर दिए गए 'Candidate Corner' या 'Notice Board' सेक्शन में जाएं।

  3. वहां आपको "UPSSSC PET 2026 Question Paper" से संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  4. अपनी परीक्षा की तिथि और पाली (Shift 1 / Shift 2) के अनुसार प्रश्न पत्र सेट (Set-wise PDF) का चयन करें।

  5. आपके सामने प्रश्न पत्र की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 25, 2026, 13:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News