GDS 2nd Merit List 2026: कब आएगी इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
India Post GDS 2nd Merit List 2026: उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 23,757 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगी। इसके बाद जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्टमास्टर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
[यहां देखें] GDS 1st Merit List 2026
GDS 2nd Merit List 2026 - हाइलाइट्स
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है। जिन उम्मीदवारों के अंक अधिक होते हैं, उन्हें मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता मिलती है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में इंडिया पोस्ट GDS भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य बातें देख सकते हैं।
| भर्ती का नाम | इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 |
| विभाग | भारतीय डाक विभाग |
| पद | GDS, BPM, ABPM और डाक सेवक |
| भर्ती शेड्यूल | Schedule-II, July 2026 |
| कुल रिक्तियां | 23,757 |
| पहली मेरिट लिस्ट | 12 अक्टूबर 2026 |
| दूसरी मेरिट लिस्ट | नवंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट |
| रिजल्ट का माध्यम | सर्किल-वाइज PDF |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiapost.gov.in/gdsonlineengagement |
GDS Second Merit List 2026 कब आएगी?
इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई रिक्तियों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सर्कल की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकेंगे।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 kaise Check Kare?
इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना नाम चेक कर सकेंगे।
-
इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
-
होम पेज पर GDS Online Engagement Schedule-II, July-2026 सेक्शन खोलें।
-
फिर Shortlisted Candidates या संबंधित मेरिट लिस्ट का लिंक चुनें।
-
अपने राज्य या पोस्टल सर्किल की सूची खोलें।
-
मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
-
PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
-
नाम मिलने पर चयन से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज़ सत्यापन के निर्देश ध्यान से पढ़ें।
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?
जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र और अन्य मांगे गए दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, स्थान और जरूरी दस्तावेज की अंतिम जानकारी संबंधित आधिकारिक नोटिस में देखें।
सेकंड मेरिट लिस्ट में किन उम्मीदवारों का नाम आ सकता है?
-
कट-ऑफ के करीब अंक वाले उम्मीदवार: जिन छात्रों के अंक पहली मेरिट लिस्ट की कट-ऑफ से थोड़े ही कम होते हैं और जो अगली कतार में होते हैं।
-
रिक्त सीटों पर अगले उम्मीदवार: पहली सूची में चयनित जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित समय में प्रवेश नहीं लिया या स्क्रूटनी/दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की, उन खाली सीटों पर मेरिट क्रम के अनुसार अगले योग्य उम्मीदवारों के नाम शामिल किए जाते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.