UPSSSC PET Admit Card 2026: 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

Last Updated: Oct 25, 2026, 13:19 IST

UPSSSC PET Admit Card 2026: उम्मीदवार जो 1 जनवरी को होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC PET Admit Card 2026: 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
UPSSSC PET Admit Card 2026: 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

UPSSSC PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 25 अक्टूबर 2026 को UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 1 नवंबर को है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन जानकारी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी PET 2026 की परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 शहरों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का पता जरूर चेक कर लें। साथ ही, परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

 UPSSSC PET Question Paper 2026 (25 Oct): डाउनलोड करें यूपी पीईटी पीईटी प्रश्न पत्र PDF

UP PET Admit Card 2026 Download Link 

यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आज, 25 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। 

UP PET Admit Card 2026 Direct Link

क्लिक करें

UPSSSC PET 2026 Exam Date and Shift Timings

UPSSSC PET 2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में परीक्षा तिथि और दोनों पालियों का समय देख सकते हैं।

परीक्षा तिथि

पहली पाली

दूसरी पाली

25 अक्टूबर 2026

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक

30 अक्टूबर 2026

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक

1 नवंबर 2026

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक

UP PET Admit Card 2026 Kaise Download Kare?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग के आधिकारिक Android Mobile App और Registered E-Mail पर भेजे गए लिंक के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड के निर्देश जरूर पढ़ें

  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।

  • परीक्षा के दिन तय समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

  • एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।

  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की फोटो और आइरिस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक जांच की जाएगी।

  • सभी उम्मीदवार परीक्षा के नियमों का पालन करें और किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 25, 2026, 12:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News