UPSC CSE Notification 2026: 4 मई को प्रीलिम्स परीक्षा, 933 पदों पर रजिस्ट्रेशन upsc.gov.in, नोटिफिकेशन PDF देखें

Feb 5, 2026, 14:32 IST

UPSC CSE Notification 2026: यूपीएससी ने CSE, IFS, IAS परीक्षा 2026 के लिए 933 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी को शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

UPSC CSE Notification 2026
UPSC CSE Notification 2026

UPSC CSE Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने 933 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी को शाम 6 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। 

नोटिफिकेशन में प्रीलिम्स से लेकर मेन्स एग्जाम तक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। जिसके अनुसार प्रीलिम्स 24 मई, 2026 को आयोजित होने वाली है, जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त, 2026 से शुरू होगी।

UPSC CSE Notification 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ

यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, प्रयासों की संख्या आदि जैसे विस्तृत पात्रता मानदंड दिए गए हैं। जिन्हें पूरा करने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ को नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC CSE Notification 2026

PDF

UPSC CSE Notification 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार 24 फरवरी, 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार जरूरी हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026

संचालन निकाय

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

कुल पद

933

एप्लिकेशन मोड

ऑनलाइन

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

24 मई, 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि

24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

आधिकारिक वेबसाइट

upsc.gov.in

Check: GDS सैलरी 2026: ग्रामीण डाक सेवक की इन हैंड सैलरी

UPSC CSE New Rules 2026: यूपीएससी सीएसई के नए नियम

इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का मौका नहीं दिया जाएगा। नए बदलाव निम्नलिखित हैं:

  • नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देना संभव नहीं।
  • चयनित हुए उम्मीदवारों को एक बार परफॉर्मेंस बेहतर करने का अवसर दिया जाएगा। 

UPSC CSE Notification 2026: आवेदन लिंक 

उम्मीदवारों को 24 फरवरी, 2026 से पहले upsc.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए रिक्तियों की संख्या लगभग 933 होने की उम्मीद है , जिसमें बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के व्यक्तियों के लिए आरक्षित 33 पद शामिल हैं।  ये रिक्तियां आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा आदि विभिन्न सेवाओं में शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

यूपीएससी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

यहां क्लिक करें

UPSC CSE Apply Online 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं:

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  2. OTR पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भरकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

  3. लॉग इन करें और आवेदन पत्र के भाग-I में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।

  4. ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  5. अपनी फोटो, हस्ताक्षर सहित अपलोड करें।

  6. यूपीएससी आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News