UP Police Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने UP Police Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाकर UP Police Constable Online Form 2025 भर सकते हैं। इस भर्ती में कांस्टेबल पुलिस, पीएसी कांस्टेबल, महिला पीएसी, एसएसएफ, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर (पुरुष व महिला) के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है, जिसकी सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2026 हाइलाइट्स
-
संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ
-
पद का नाम: कांस्टेबल
-
कुल रिक्त पदों की संख्या: 32,679 पद
-
यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2025 जारी होने की तिथि: 31 दिसंबर
-
ऑनलाइन आवेदन तिथि: 31 दिसंबर
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
-
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
-
आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए योग्यता और आयु-सीमा क्या है?
योग्यता: उम्मीदवार का 12वीं (इंटर) पास होना जरूरी है। यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो तो DOEACC से O-लेवल, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 साल की सेवा वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
आयु सीमा: पुरुषों के लिए 18 से 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी। SC, ST और OBC वर्ग को 5 साल की आयु छूट मिलेगी।
जन्म तिथि: पुरुष उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007 के बीच और महिला उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 वैकेंसी डिटेल्स
यूपी पुलिस अधिसूचना 2025 में कुल 32,679 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। उम्मीदवार पद-वार रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| पद का नाम | रिक्त पद |
| कांस्टेबल पुलिस | 10,469 |
| पीएसी कांस्टेबल | 15,131 |
| महिला पीएसी | 2,282 |
| एसएसएफ | 1,341 |
| घुड़सवार | 71 |
| जेल वार्डर (पुरुष) | 3,279 |
| जेल वार्डर (महिला) | 106 |
| कुल पद | 32,679 |
यहां क्लिक करें- UP Police Bharti Notification And Apply Online Link
यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2026 के लिए Online Apply कैसे करें?
उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके या नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 1: UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “New Registration” पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और मोबाइल/ईमेल पर आए OTP से आवेदन को एक्टिवेट करें।
स्टेप 3: लॉगिन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
स्टेप 4: अपनी श्रेणी के अनुसार SBI पेमेंट गेटवे से आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 5: फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए Application Fees क्या है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। कैटेगरी के अनुसार फीस की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
| GEN / OBC | 500/- रुपये |
| SC / ST | 400/- रुपये |
Also, check: UP Police Constable Vacancy 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation