PSSSB JE Recruitment 2026: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) की ओर से 2 जनवरी, 2026 को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अब 20 जनवरी, 2026 तक अपना आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है, उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक आगे लेख में दिया गया है, जिस पर क्लिक कर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
PSSSB JE Recruitment 2026 date: नोटिस
पीएसएसएसबी जेई भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के तहत किया जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए नोटिस 21 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था। जिसकी अंतिम तिथि 22 दिसंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 जनवरी, 2026 कर दिया गया है। वहीं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2026 तय की गई है।
PSSSB JE Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण
पीएसएसएसबी जेई भर्ती 2026 की अंतिम तिथि 22 दिसंबर से बढ़ाकर 20 जनवरी, 2026 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स देखने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (JE) |
| विज्ञापन संख्या | 16/2025 |
| पदों की संख्या | 207 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 20 जनवरी, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | डिग्री/डिप्लोमा |
| आयु सीमा | 18 से 37 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sssb.punjab.gov.in |
Check: RPSC Admit Card Date 2026
PSSSB JE Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
पंजाब जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना आवेदन अंतिम तिथि में आने वाली तकनीक परेशानियों से पहले पूरा कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है, जिस पर क्लिक कर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
| पंजाब जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 |
PSSSB JE Recruitment 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन के लिए स्टेप
पंजाब जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, जूनियर इंजीनियर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए पर्सनल डिटेल पूरी भरें।
स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 5 अब अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर, डिग्री आदि अपलोड करें।
स्टेप 6 ऑनलाइन फॉर्म जमा करें और फीस भरें।
स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation