UP Board Exam Registration Checklist में नाम या डिटेल्स गलत होने पर स्कूल के जरिए कैसे सही करवाएं?
UPMSP Form Correction Process: यूपी बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम रजिस्ट्रेशन में गलतियों को सुधारने के लिए चेकलिस्ट जारी करता है। छात्रों को उस चेक लिस्ट में अपनी डिटेल्स को अच्छे से चेक करना होता है। साथ ही, चेक करते समय यदि कोई गलती मिलती है, तो छात्र स्कूल से संपर्क करें। आगे की डिटेल्स के लिए छात्र यहा पढ़े।
How to Correct Details in UP Board Checklist: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित होने वाले 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद जरूरी होती है। छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद बोर्ड द्वारा एक चेकलिस्ट जारी की जाती है। यह चेकलिस्ट छात्रों और स्कूल प्रशासन को यह चेक करने का मौका देती है कि फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल्स सही हैं या नहीं।
यदि किसी टीचर या छात्र को यूपी बोर्ड की रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, सब्जेक्ट, फोटो या जेंडर में कोई गलती दिखाई देती है, तो किसी को भी घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड स्कूलों के Principals को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करेक्शन करने का मौका देता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम सभी छात्रों को बताएंगे कि वह फॉर्म में अपनी गलतियों को स्कूलों के द्वारा कैसे सही करवा सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए सभी छात्र इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
गलतियों को सुधारने से जुड़ी मुख्य डिटेल्स क्या है?
छात्रों और पेरेंट्स की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट रिवाइज्ड से संबंधित मुख्य डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को यहां से देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| कक्षा | 10वीं (हाईस्कूल) एवं 12वीं (इंटरमीडिएट) |
| करेक्शन का मोड | केवल स्कूल प्रधानाचार्य के लॉगिन आईडी द्वारा |
| किन डिटेल्स में करेक्शन संभव | 1. नाम 2. माता/पिता का नाम 3. जन्मतिथि 4. जाति 5. लिंग 6. फोटो 7. सब्जेक्ट |
| किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत | टीसी (TC), जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या पहली क्लास की मार्कशीट |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
स्कूल के जरिए डिटेल्स सही करवाने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (Step-by-Step Correction Process)
यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, कोई भी छात्र Direct रूप से Online Portal पर जाकर करेक्शन नहीं कर सकते हैं। रिवाइज्ड करने की पूरी प्रक्रिया स्कूल प्रशासन के माध्यम से ही होती है। साथ ही, गलतियों में करेक्शन करने के लिए इन स्टेप्स के बारे में जानें।
1. चेकलिस्ट को ध्यान से पहले मिलाएं।
स्कूल से जब आपको रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट दी जाती है, तो उसमें फिल किए हुए एक-एक अक्षर को अपने आधार कार्ड, टीसी और पहले क्लास की मार्कशीट से मिलाएं।
2. गलतियां पाए जाने पर स्कूल से तुरंत संपर्क करें
यदि चेकलिस्ट में कोई गलती (Spelling Mistake, Wrong Photo, Subject Error) मिलती है, तो बिना देरी किए अपने स्कूल जाकर अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल को इस चीज की जानकारी दें।
3. संशोधन हेतु लिखित एप्लीकेशन फॉर्म दें
स्कूल प्रिंसिपल के नाम एक एप्लीकेशन फॉर्म लिखें, जिसमें स्पष्ट रूप से बताएं कि आपकी चेकलिस्ट में क्या-क्या गलत प्रिंट हुआ है। साथ ही, उसके स्थान पर क्या सही डिटेल्स को फिल करना चाहिए।
4. इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स
छात्र अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ-साथ इन निम्नलिखित इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी को साथ में जरूर जोड़ें:
- आधार कार्ड
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या प्रवेश पंजिका (SR Register)
- 9वीं (10वीं के लिए) या 11वीं (12वीं के लिए) की अंकतालिका
- यदि फोटो गलत है, तो नई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
5. स्कूल द्वारा यूपी बोर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट
आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करने के बाद, स्कूल के प्रिंसिपल अपनी User ID और Password के जरिए UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन करेंगे और चेकलिस्ट के अनुसार आपके फॉर्म में ऑनलाइन सही कर देंगे।
6. संशोधित चेकलिस्ट की पुष्टि करें
संशोधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूल द्वारा पुनः संशोधित लिस्ट निकाली जाती है। एक बार फिर सुनिश्चित कर लें कि आपकी सभी डिटेल्स सही तरीके से अपडेट हो गई हैं।
यहां भी पढ़े: UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, UPMSP पर देखें नया रिवाइज्ड शेड्यूल
Trending Student-Centric Information for class 10th-12th
- एडमिट कार्ड और मार्कशीट में गलती से बचें: यदि रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट के टाइम ही गलती को ठीक नहीं कराया गया, तो वही गलत नाम और डिटेल्स एडमिट कार्ड (Admit Card) और फाइनल मार्कशीट में प्रिंट हो जाएगी। साथ ही, जिस बाद में सही करवाना बेहद मुश्किल बन जाता है।
- स्पेलिंग मिस्टेक पर ध्यान: हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में अपने नाम व माता-पिता के नाम की स्पेलिंग को जरूर चेक करें। साथ ही, कई बार इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेशन के दौरान नाम बदल जाते हैं।
- Subjects and Codes को सही चुनें: यदि आपने कोर्स में परिवर्तन जैसे साइंस से आर्ट्स या कॉमर्स ऐसे किया है, तो चेकलिस्ट में अपने सब्जेक्ट्स और उनके कोड्स का सही-सही मिलान कर लें ताकि एग्जाम वाले दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।
यूपी बोर्ड रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट में हुई गलती को सुधारना बहुत ही आसान है, बशर्ते आप सही समय पर अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें। चेकलिस्ट मिलते ही अपने सभी डॉक्यूमेंट्स से उसका मिलान करें।
यहां भी पढ़े: UPPSC Professor Online Form 2026: यूपीपीएससी प्रोफेसर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, 8 सितंबर तक करें सुधार
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.