NCERT LDC Result 2026: एनसीईआरटी लोअर डिविजन क्लर्क रिजल्ट ncert.nic.in जारी, 496 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट
NCERT LDC Result 2026: एनसीईआरटी ने लोअर डिवीजन क्लर्क का रिजल्ट जारी किया है। जिसमें कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सिलेक्ट हुए उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
NCERT LDC Result 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) का रिजल्ट जारी किया है। जिसमें कुल 496 कैंडिडेट्स को टाइपिंग टेस्ट के लिए के लिए सिलेक्ट किया गया है। विज्ञापन संख्या 01/2025 नॉन टिचिंग के अंतर्गत लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए अधिसूचना जारी की है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 और 20 सितंबर, 2026 को NCERT नई दिल्ली में आयोजित होगा।
NCERT LDC Result 2026: रिजल्ट जारी
उम्मीदवारों की पात्रता पूरी तरह से अस्थायी है और यह आवेदन की जांच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन विज्ञापन में बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करती है। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का समय, जगह, निर्देश/दिशा-निर्देश आदि की जानकारी जल्द ही अपलोड की जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए NCERT की वेबसाइट www.ncert.nic.in को नियमित रूपसे देखते रहें। रिजल्ट 31 अगस्त, 2026 को जारी किया गया है।
NCERT LDC Result 2026 PDF Download link
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
| NCERT LDC रिजल्ट 2026 |
NCERT LDC Result 2026: हाइलाइट्स
एनसीईआरटी एलडीसी रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जारी किया गया है। टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 496 कैंडिडेट्स को सिलेक्शन हुआ है।
| संगठन | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) |
| पोस्ट | लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2025/गैर-शैक्षणिक |
| नोटिस | 1 सितंबर 2026 |
| चयनित उम्मीदवार | 496 |
| अगला चरण | कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| टाइपिंग टेस्ट की तिथि | 19 और 20 सितंबर 2026 |
| स्थान | एनसीईआरटी, नई दिल्ली |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ncert.nic.in |
NCERT LDC Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
एनसीईआरटी एलडीसी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, NCERT LDC Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब Recruitment सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 4 नोटिस NCERT LDC recruitment पर क्लिक करें।
स्टेप 5 लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6 पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.