UGC NET Re-Exam 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानें कब आएगा Admit Card

Last Updated: Sep 2, 2026, 13:05 IST

UGC NET City Slip 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET Re-Exam 2026 सब्जेक्ट अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल तौर से जारी कर दी है। छात्र यहां से एडमिट कार्ड जारी होने की डेट के बारे में जानें।

UGC NET Re-Exam 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानें कब आएगा Admit Card
UGC NET Re-Exam 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानें कब आएगा Admit Card

UGC NET Re-Exam 2026 City Intimation Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET Re-Exam 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल तौर से जारी कर दी गई है। इन एग्जाम में दोबारा शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर इस स्लिप को जारी कर दिया गया है। छात्र UGC NET Re-Exam 2026 City Intimation Slip को डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा। 

यह री-एग्जाम तीन सब्जेक्ट के लिए आयोजित किए जा रहे है। यह तीन सब्जेक्ट यानी अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और सोशियोलॉजी (Sociology) के लिए आयोजित किए जा रहे है। साथ ही, यह तीनों सब्जेक्ट के री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को करवाएं जाएंगे। 

UGC NET Re-Exam 2026 Important Highlights

छात्र UGC NET Re-Exam 2026 के बारे में मुख्य जानकारी और अपडेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल तो देखें। इस टेबल में सभी इंपॉर्टेंट डेट्स के बारे में जानें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

री-एग्जाम की डेट्स 

9 और 10 सितंबर 2026

प्रभावित सब्जेक्ट 

इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी

सिटी स्लिप जारी होने की डेट

1 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट 

6-7 सितंबर 2026 (परीक्षा से 2-3 दिन पहले)

ऑफिशियल वेबसाइट 

ugcnet.nta.nic.in

UGC NET Re-Exam 2026 City Intimation Slip Direct Link - यहां क्लिक करें

UGC NET री-एग्जाम शेड्यूल और शिफ्ट टाइमिंग

NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार NTA UGC NET Re-Exam दो दिनों में पूरा किया जाएगा:

  • 9 सितंबर 2026 (शिफ्ट 1 - सुबह 9:00 से 12:00 बजे): इंग्लिश (English)
  • 9 सितंबर 2026 (शिफ्ट 2 - दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे): कॉमर्स (Commerce)
  • 10 सितंबर 2026 (शिफ्ट 1 - सुबह 9:00 से 12:00 बजे): सोशियोलॉजी (Sociology)

यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप कैसे करें Download

UGC NET Re-Exam में शामिल होने वाले छात्र अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेंशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Advance City Intimation for UGC-NET 2026 Re-Exam’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। 
  4. उस पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और सिक्योरिटी पिन को फिल करें।
  5. सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र फॉर्म को Submit बटन पर क्लिक करके जमा करें। 
  6. फिर, आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी।
  7. इसे डाउनलोड कर लें। 
  8. एक कलर्ड प्रिंटआउट भी निकाल लें।

NTA UGC NET Re-Exam Admit Card 2026 Date: जानें कब जारी होगा Admit Card?

सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल यह बताती है कि आपका एग्जाम सेंटर किस शहर में दिया गया है,  यह आपका हॉल टिकट या एडमिट कार्ड नहीं है।  

साथ ही, NTA के ट्रेंड के अनुसार, री-एग्जाम के लिए Admit Card 6 या 7 सितंबर 2026 को जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड में आपके एग्जाम सेंटर का पूरा नाम, पता, रोल नंबर, और रिपोर्टिंग टाइम जैसी डिटेल्स शामिल होंगी। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 13:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News