SBI PO Scorecard 2026: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड sbi.bank.in पर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 2, 2026, 11:52 IST

SBI PO Prelims Scorecard 2026: एसबीआई बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

SBI PO Prelims Scorecard 2026
SBI PO Prelims Scorecard 2026

SBI PO Score Card: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा अब स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट पहले ही दिनांक 28 अगस्त 2026 को जारी किया जा चुका है। एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर 01 अगस्त और 02 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।  

एसबीआई इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू है। तीनों चरणों में प्रदर्शन के बाद सलेक्शन किया जाएगा। 

SBI PO Prelims Scorecard 2026 PDF Download 

एसबीआई ने दिनांक 01 सितंबर 2026 को पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया था। उम्मीदवार टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

SBI PO Scorecard 2026 Premlism Date - हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

विभाग का नाम 

केन्द्रीय भर्ती एवं पदोन्नति विभाग 

पद का नाम 

प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 

विज्ञापन संख्या 

CRPD/PO/2026-27/09

रिक्त पदों की संख्या 

1500

परीक्षा का नाम 

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

01 अगस्त और 02 अगस्त 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

28 अगस्त 2026

स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि 

01 सितंबर 2026 

स्कोरकार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

सलेक्शन प्रोसेस 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

sbi.co.in

SBI PO  Result Prelims Scorecard डाउनलोड कैसे करें? 

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए 'Careers' के विकल्प पर क्लिक करें। 

  • इसके बाद 'Current Openings' सेक्शन में जाएं। 

  • अब "SBI PO Prelims Marks / Scorecard 2026" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें। 

  • आपका एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 2, 2026, 11:52 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News