SBI Apprentice Paper Analysis 2026: जानें कैसा रहा एसबीआई अप्रेंटिस का एग्जाम, क्या है सेफ स्कोर और डिफिकल्टी लेवल

Last Updated: Jul 11, 2026, 18:07 IST

SBI Apprentice Paper Analysis 2026: एसबीआई द्वारा आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में अप्रेंटिस की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 7000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। हम आपको नीचे लेख परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएंगे।

SBI Apprentice Paper Analysis 2026
SBI Apprentice Paper Analysis 2026

SBI Apprentice Paper Analysis 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट अर्थात् सुबह और दोपहर में एसबीआई अप्रेंटिस की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है, जिसमें हजारों उम्मीदवार शामिल हुए थे। एसबीआई अप्रेंटिस की परीक्षा 2026 एक दिन में दो शिफ्ट में आयोजित की जानी है, जिसके जरिए 7000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। हम आपको नीचे लेख में परीक्षा के डिफिकल्ट लेवल सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

SBI Apprentice Exam Pattern 2026

एसबीआई अप्रेंटिस के पेपर में कुल चार सेक्शन शामिल है। पहला सेक्शन सामान्य इंग्लिश, दूसरा सामान्य व फाइनेंशियल जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और चौथ एंव अंतिम सेक्शन में रीज़निंग-कंप्यूटर एबिलिटी शामिल है। एसबीआई अप्रेंटिस की परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।  

सेक्शन 

प्रश्नों की कुल संख्या

अधिकतम अंक 

अवधि 

सामान्य इंग्लिश 

25

25

15 मिनट

मात्रात्मक योग्यता 

25

25

15 मिनट

सामान्य या फाइनेंशियल जागरूकता 

25

25

15 मिनट

रीज़निंग और कंप्यूटर एबिलिटी

25

25

15 मिनट

कुल

100

100

60 मिनट

एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा 2026 के हर सेक्शन में कुल 25 प्रश्न होते हैं, जो 25 ही अंक के होते हैं। हर सेक्शन के लिए 15 मिनट दिए जाते हैं। पेपर में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय रूप में थे, जिसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग शामिल होती है।  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्रेंटिसशिप परीक्षा से जुड़े किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।  

SBI Apprentice Paper Analysis 2026 डिफिकल्टी लेवल 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एसबीआई परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह में किया गया था। पेपर कुल 60 मिनट का था और हर एक सेक्शन के लिए 15 मिनट दिए गए थे। एसबीआई अप्रेंटिस 2026 एग्जाम का यह विश्लेषण उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी होने के बाद, बैंक के स्कोरिंग पैटर्न के आधार पर अंकों की गणना करने में मदद करेगा। जो उम्मीदवार शिफ्ट-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। उनके लिए नीचे टेबल में एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा के डिफिकल्ट लेवल के बारे में बताया गया है। 

सेक्शन 

डिफिकल्टी लेवल 

 

सामान्य या फाइनेंशियल जागरूकता 

आसान से मध्यम

सामान्य इंग्लिश 

आसान से मध्यम

रीज़निंग और कंप्यूटर एबिलिटी 

आसान से मध्यम 

मात्रात्मक योग्यता 

मध्यम 

ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल 

आसान से मध्यम 

एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा 2026 की शिफ्ट 2 पेपर का डिफिकल्टी लेवल शिफ्ट पूरी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा। 


ये भी पढ़ें: Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026: बिहार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 11, 2026, 18:07 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News