Re-NEET 2026 Final Answer Key Expected Anytime: री-नीट एग्जाम के रिजल्ट और फाइनल आंसर-की पर बड़ा अपडेट, 20 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म

Last Updated: Jul 11, 2026, 18:37 IST

NTA Re-NEET 2026 Result Date: री-नीट 2026 की फाइनल आंसर-की जल्द ही जारी होने की उम्मीद की जा रही है। छात्र एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट, OMR Sheet, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स, फाउनल आंसर-की की डिटेल्स यहां देखें। 

Re-NEET 2026 Final Answer Key Expected Anytime: री-नीट एग्जाम के रिजल्ट और फाइनल आंसर-की पर बड़ा अपडेट, 20 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म
Re-NEET 2026 Final Answer Key Expected Anytime: री-नीट एग्जाम के रिजल्ट और फाइनल आंसर-की पर बड़ा अपडेट, 20 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म

Re-NEET UG 2026 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर Re-NEET 2026 Final Answer Key और छात्रों की व्यक्तिगत OMR रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रहा है।

पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुए 3 मई के एग्जाम के स्थान पर, एनटीए ने 21 जून 2026 को दोबारा देश भर के 551 शहरों में री-नीट एग्जाम का आयोजन किया था। प्रोविजनल आंसर-की पर मिली लगभग 10,000 ऑब्जेक्श करने के बाद अब फाइनल आंसर-की को लास्ट में प्रोसेस है। 

NTA के अधिकारियों के अनुसार, फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद 20 जुलाई 2026 या उससे पहले मुख्य एग्जाम का रिजल्ट Final Result जारी कर दिया जाएगा।

Re-NEET UG 2026: एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स

Re-NEET एग्जाम और रिजल्ट से जुड़े सभी डिटेल्स के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम नियंत्रक संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

री-नीट एग्जाम डेट 

21 जून 2026 दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे

कुल शामिल छात्र 

लगभग 20 लाख से अधिक मेडिकल छात्र

प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई

25 जून 2026

Re-NEET फाइनल आंसर-की

किसी भी समय 

री-नीट एग्जाम रिजल्ट की डेट

20 जुलाई 2026

काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत

अगस्त 2026 (एक्सपेक्टेड)

ऑफिशियल वेबसाइट

neet.nta.nic.in

Re-NEET 2026 फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

NTA द्वारा फाइनल रिजल्ट और आंसर-की का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. NTA की ऑफिशियल मेडिकल एग्जाम वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड में ‘Re-NEET UG 2026 Final Answer Key’ या ‘Download Scorecard’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि फिल करके सिक्योरिटी पिन को फिल करें। 

4. इसे इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। 

री-नीट 2026 की ओएमआर शीट को कैसे चेक करें?

छात्र अपनी ओएमआर शीट देखने के लिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA की ऑफिशियल NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. Re-NEET 2026 OMR शीट का लिंक पर क्लिक करें।

3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग-इन करें।

* ओएमआर शीट (OMR Sheet) और फाइनल आंसर-की में अंतर

OMR Response Sheet वह स्कैन कॉपी है, जिसे छात्र एग्जाम हॉल में एक पेन की सहायता से गोले में काले रंग को भरते हैं। 

Final Answer Key, NTA द्वारा तय किए गए फाइनल सही आंसर-की लिस्ट है। NTA फाइनल रिजल्ट सिर्फ और सिर्फ फाइनल आंसर-की के आधार पर ही होता है।

* री-नीट 2026 मार्किंग स्कीम 

मार्किंग स्कीम में इस बार कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को खुद का फाइनल स्कोर जांचने के लिए इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करना होगा:

  • प्रत्येक सही आंसर: +4 अंक
  • प्रत्येक गलत आंसर: -1 अंक (निगेटिव मार्किंग)
  • बिना हल किए आंसर: 0 अंक

* फीस रिफंड पर फाइनल मौका: 14 जुलाई लास्ट डेट 

NTA ने उन सभी छात्रों के लिए फीस रिफंड की विंडो को बढ़ा दिया है, जो एग्जाम रद्द होने के कारण रिफंड के हकदार हैं। सभी छात्रों को 14 जुलाई 2026 तक रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपडेट या कन्फर्म करना जरूरी है, ताकि रिफंड सीधे उनके खाते में सुरक्षित आ सके। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 11, 2026, 18:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News