आज की सरकारी नौकरी 2026: SBI अप्रेंटिस के 7000 से अधिक पद, DPCC में बिना एग्जाम के भर्तियां

Last Updated: May 19, 2026, 11:44 IST

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज की वैकेंसी। आज इस लेख में जानिए कि आप कौन - कौन सी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश में  रेलवे, बैंक और पुलिस समेत कई विभागों में नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन नौकरियों की डिटेल आगे लेख में देख सकते हैं। 

आज की सरकारी नौकरी 2026
आज की सरकारी नौकरी 2026

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई बड़ी नौकरियों की भर्ती जारी की गई है। जिसमें रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, रक्षा और तकनीकी विभागों में विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सबसे बड़ी भर्ती में बैंक के पद शामिल हैं, जिनके लिए 10वीं, ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट की घोषणा की है। 

दिल्ली में DPCC भर्ती 2026 -

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने संविधा के आधार पर टेक्निकल और साइंटिफिक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना एग्जाम, इंटरव्यू के किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें

रेलवे भर्ती 2026 -

लवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से 15 मई, 2026 शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून है। आवेदन जमा करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2026 है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार करेक्शन विंडो 17 जून से 26 जून को समाप्त हो जाएगी। 

आवेदन करने के लिए क्लिक करें

नालको भर्ती 2026 - 

नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ओडिशा के दमनजोड़ी स्थित अपने खान एवं रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में गैर-कार्यकारी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। ऑपरेटर (HEMM), तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), लैब असिस्टेंट और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक सहित विभिन्न पदों पर कुल 268 रिक्तियां उपलब्ध हैं। पात्रता मानदंड में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र प्राप्त करना शामिल है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई से 10 जून 2026 तक चलेगी। 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

CRPF भर्ती 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि)

केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) कांस्टेबल (टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। यह आवेदन कुल 9195 रिक्त पदों को भरने के लिए मांगे गए हैं। जिसमें कांस्टेबल (टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल (पायनियर विंग) के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि 19 मई, 2026 को समाप्त हो जाएगी। 18 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।   

डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए क्लिक करें

बैंक भर्ती 2026 -

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर 821 कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन 14 मई 2026 से मांगे गए थे। जिसकी अंतिम तिथि  11 जून 2026 है। उम्मीदवार का एसबीआई की सेवा से 60 वर्ष की आयु में रिटायर होना जरूरी है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट शामिल है। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते है।  

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2026 -

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर  विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।  नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF के रूप में उपलब्ध है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन करने की तिथि सहित डिटेल शामिल है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 11:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News