RRB Group D Admit Card 2026: आखिर कब आएगा आरआरबी ग्रुप-डी का एडमिट कार्ड? जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jul 27, 2026, 12:27 IST

RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप-डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 03 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Group D Admit Card 2026
RRB Group D Admit Card 2026

RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 03 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता। एडमिट कार्ड डाउनलोड में परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और जरूरी निर्देश सहित अन्य डिटेल्स होती है।  

RRB Level 1 Admit Card Download Link

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसका डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

आरआरबी ग्रुप-डी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 

जल्द जारी 

RRB Level 1 Admit Card - हाइलाइट्स 

आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई सभी जरूरी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

परीक्षा का नाम

RRB Group D परीक्षा 2026 

पद का नाम

ग्रुप-डी 

विज्ञापन संख्या

CEN 09/2025

एडमिट कार्ड 

जल्द जारी 

परीक्षा तिथि

03 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in

RRB Group D Level 1 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

आरआरबी ग्रुप-डी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी की रीज़नल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और संबंधित लिंक को ओपन करें। 

  • RRB Group D Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

RRB Group D Admit Card डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड की एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट आदि शामिल है।  

RRB Level Group D Exam Guidelines 

आरआरबी ग्रुप-डी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दिए गए दिशा-निर्देशो को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एक बार गेट बंद हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उन्हें रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।  

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 27, 2026, 12:27 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News