DU Admission 2026: डीयू की दूसरी CSAS Allotment List जारी, 24,814 नए छात्र ऐसे चेक करें कॉलेज Allotment Status

Last Updated: Jul 27, 2026, 12:32 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी ने Undergraduate Admission के लिए CSAS की दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट को ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिया है, जिसमें 24,814 छात्रों को नई सीटें अलॉट की गई। साथ ही, 30,682 छात्रों की सीटों को अपग्रेड कर दिया गया है।

DU Admission 2026: डीयू की दूसरी CSAS Allotment List जारी, 24,814 नए छात्र ऐसे चेक करें कॉलेज Allotment Status
DU Admission 2026: डीयू की दूसरी CSAS Allotment List जारी, 24,814 नए छात्र ऐसे चेक करें कॉलेज Allotment Status

CSAS 2nd Seat Allocation Out: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में Admission 2026 लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए शनिवार को यूनिवर्सिटी ने एक अपडेट जारी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG 2026) की दूसरी अलॉटमेंट सीट लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दूसरे राउंड की इस अलॉटमेंट प्रक्रिया में कुल 24,814 नए छात्रों को पहली बार में ही सीटें अलॉट कर दी गई है, जबकि 30,682 छात्रों को उनकी Higher Preferences के आधार पर बेहतर कॉलेज या कोर्स के लिए अपग्रेड किया गया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2026: CSAS राउंड 2 अलॉटमेंट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए नंबर, जो राउंड-2 में सीटों में दिए गए है। इन्हें जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

नंबर 

नई सीट पाने वाले छात्र 

24,814

अपग्रेड पाने वाले छात्र

30,682

पहले राउंड में सीट 'Freeze' करने वाले छात्र

15,265

ऑफिशियल वेबसाइट

admission.uod.ac.in

DU CSAS UG Round 2 Allotment Result 2026: यहां क्लिक करें 

DU CSAS UG Round 2 Allotment Result 2026: एडमिशन प्रक्रिया जरूरी निर्देश

जिन छात्रों को दूसरी लिस्ट में कोई भी सीट अलॉट हुई है या जिन छात्रों का कॉलेज/कोर्स अपग्रेड हुआ है, वह अब बिना देरी किए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सीट स्वीकार करना: छात्रों के लिए अलॉट की गई सीट को स्वीकार करना जरूरी है। यदि छात्र दिए गए टाइम पीरियड में सीट को एक्सेप्ट नहीं करते हैं, तो उनका अलॉटमेंट को रद्द कर दिया जाएगा।
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीट एक्सेप्ट करने के बाद कॉलेज छात्रों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अपलोड किए गए सभी सर्टिफिकेट्स की जांच करेगा। 
  3. ऑनलाइन फीस जमा: कॉलेज से अप्रूवल मिलने के बाद तय समय-सीमा के अंदर छात्रों को फीस जमा करके एडमिशन को पक्का करना होगा। 

विश्वविद्यालय ने इस साल प्रमाण पत्रों और मार्कशीट में एआई (AI) द्वारा किसी भी प्रकार के Digitally Altered Documents पर सख्त हिदायत दी है। केवल ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपियों को ही अपलोड करें।

अलॉटेड सीट के स्टेटस को कैसे चेक करें? 

  1. डीयू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. अपने CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. अपने डैशबोर्ड पर जाएं।
  4. फिर, 'CSAS Round 2 Status' के लिंक पर क्लिक करें।
  5. आपको अलॉटेड कॉलेज और कोर्स की डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी। 
  6. फिर, इसे जल्द 'Accept' करके प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

सपॉट राउंड के लिए ओपन हुआ पोर्टल

Delhi यूनिवर्सिटी ने 2 साल के Post Graduation के लिए सपॉट पोर्टल को ओपन कर दिया है। स्पाट राउंड में वो ही छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिनको कोई भी सीट अलॉट नहीं होगी। ये दूसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्रों को 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी सीट को एक्सेप्ट करना होगा। साथ ही, 28 जुलाई रात 11:59 से पहले अपनी फीस को जमा करना होगा। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News