RRB ALP City Intimation Slip 2026: आरआरबी सिटी स्लिप यहां rrbcdg.gov.in से कल करें डाउनलोड

Feb 3, 2026, 17:48 IST

RRB ALP City Intimation Slip 2026: आरआरबी की ओर से 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप कल जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) तैयार करके रखें सकते हैं।

RRB ALP City Intimation Slip 2026
RRB ALP City Intimation Slip 2026

RRB ALP City Intimation Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ALP CEN 01/2025 एग्जाम 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रहा है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को RRB ALP एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी जिनके आवेदन स्वीकार किए गए हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी। जिसे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) से डाउनलोड कर पाएंगे। 

RRB ALP City Intimation Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप 

RRB ALP एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। परीक्षा केंद्र का सटीक पता एडमिट कार्ड पर बाद में दिया जाएगा। इस लेख में हमने परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप और RRB ALP सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 पर दी गई जानकारी दी है। पिछले वर्षों की तरह, परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। 

RRB ALP City Intimation Slip 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण, यानी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) का उपयोग करके शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों को जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या 

01/2025 

पद का नाम 

सहायक लोको पायलट 

पदों की संख्या 

9970

एग्जाम का आयोजन कब है?

13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026

एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी?

4 फरवरी, 2026

एडमिट कार्ड कब आएगा?

9 फरवरी, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrbcdg.gov.i

RRB ALP City Intimation Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप लिंक

आरआरबी एलपी सिटी स्लिप 2026 क्षेत्रिय वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लिंक एक्टिव होने के बाद यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसे आप रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।

RRB ALP City Intimation Slip 2026 

Link Soon 

RRB ALP City Intimation Slip 2026: ऑनलाइन सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी सहायक लोको पायलट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर RRB ALP City Intimation Slip डाउनलोड लिंक ढूंढें और क्लिक करें।

  • अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

  • अब Captcha Code, यदि आवश्यक हो, दर्ज करें और सबमिट करें।

  • आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News