RPSC Exam Calendar 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर 26 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया है। नए साल की शुरुआत से पहले जारी इस कैलेंडर ने उन लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है, जो लंबे समय से परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। आरपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है, जिसमें वर्ष 2026 के दौरान आयोजित की जाने वाली कुल 18 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखों की पूरी जानकारी दी गई है।
RPSC Exam Calendar: जनवरी से दिसंबर 2026 तक होंगी परीक्षाएं
आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी। पहले दिन डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी, जबकि 12 जनवरी 2026 को आयुर्वेद विभाग में लेक्चरर पद की परीक्षा होगी। आयोग के अनुसार, वर्ष 2026 में कुल 18 बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 PDF Download Link
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने अपनी वेबसाइट पर Official RPSC Exam Calendar 2026 PDF अपलोड कर दी है। इस परीक्षा कैलेंडर में 11 जनवरी 2026 से 27 दिसंबर 2026 के बीच होने वाली सभी प्रमुख RPSC भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप RPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
| RPSC Exam Calendar 2026 PDF Link |
आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026: (प्रस्तावित)
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
| 1 | डिप्टी कमांडेंट परीक्षा 2025 (गृह/सुरक्षा विभाग) (Deputy Commandant Exam, 2025 – Home/Security Department) | 11-01-2026 |
| 2 | लेक्चरर परीक्षा 2025 (आयुष विभाग) (Lecturer Exam, 2025 – AYUSH Department) | 12-01-2026 |
| 3 | सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा 2025 (ऊर्जा विभाग) (Assistant Electrical Inspector Exam, 2025 – Energy Department) | 01-02-2026 |
| 4 | जूनियर केमिस्ट परीक्षा 2025 (लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) (Junior Chemist Exam, 2025 – PHED) | 01-02-2026 |
| 5 | सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 (DOP विभाग) (Assistant Engineer Comb. Comp. (Mains) Exam, 2024) | 15-03-2026 से 18-03-2026 |
| 6 | उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (गृह विभाग) (Sub Inspector / Platoon Commander Comb. Exam, 2025) | 05-04-2026 |
| 7 | पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 (पशुपालन विभाग) (Veterinary Officer Exam, 2025) | 19-04-2026 |
| 8 | सहायक कृषि अभियंता परीक्षा 2025 (कृषि विभाग) (Assistant Agriculture Engineer Exam, 2025) | 19-04-2026 |
| 9 | आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित (Reserved for RPSC Examination) | 26-04-2026 |
| 10 | आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित (Reserved for RPSC Examination) | 03-05-2026 |
| 11 | लेक्चरर, लेक्चरर कृषि एवं कोच संयुक्त परीक्षा 2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) (Lecturer, Lecturer Agriculture & Coach Comb. Exam, 2025) | 31-05-2026 से 16-06-2026 |
| 12 | वरिष्ठ अध्यापक संयुक्त परीक्षा 2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) (Senior Teacher Comb. Exam, 2025) | 12-07-2026 से 18-07-2026 |
| 13 | जूनियर लीगल ऑफिसर परीक्षा 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण) (Junior Legal Officer Exam, 2025 – JDA) | 26-07-2026 |
| 14 | सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2025 (सांख्यिकी विभाग) (Statistical Officer Exam, 2025) | 30-08-2026 |
| 15 | फैक्ट्री एवं बॉयलर निरीक्षक परीक्षा 2025 (Inspector of Factories & Boilers Exam, 2025) | 20-09-2026 |
| 16 | फैक्ट्री निरीक्षक (रासायनिक) परीक्षा 2025 (Inspector of Factories (Chemical) Exam, 2025) | 20-09-2026 |
| 17 | सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा 2025 (गृह विभाग) (Assistant Director & Senior Scientific Officer Exam, 2025) | 13-10-2026 से 16-10-2026 |
| 18 | संरक्षण अधिकारी परीक्षा 2025 (महिला एवं बाल विकास विभाग) (Protection Officer Exam, 2025) | 15-11-2026 |
| 19 | आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित (Reserved for RPSC Examination) | 29-11-2026 |
| 20 | आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित (Reserved for RPSC Examination) | 06-12-2026 |
| 21 | आरपीएससी परीक्षा हेतु आरक्षित (Reserved for RPSC Examination) | 27-12-2026 |
6 साल बाद फिर कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा
इस कैलेंडर की खास बात यह है कि करीब 6 साल बाद आरपीएससी फिर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) प्रणाली अपनाने जा रहा है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 2026 में दो परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
RPSC Exam Calendar 2026 PDF कैसे देखें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आरपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
-
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Important Links” लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर Tentative Exam Calendar पर क्लिक करें।
-
परीक्षा कैलेंडर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation