NTA Re-NEET OMR Sheet 2026: नीट एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कैसे फिल करें ऑनलाइन ऑब्जेक्शन, डायरेक्ट लिंक
Re-NEET OMR Sheet 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने क्या री-एग्जाम में शामिल हुए छात्रों की Re-NEET OMR Sheet 2026 जारी कर दी है? जी हां, nta द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर री-नीट ओएमआर शीट 2026 को जारी कर दिया गया है। साथ ही, छात्र इनमें ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए 15 जुलाई 2026 तक सुबह 11:00 बजे तक कर सकते हैं।
NEET UG Re-Exam OMR Sheet 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित हए Re-NEET UG 2026 एग्जाम की ओएमआर (OMR) आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
छात्र Re-NEET OMR Sheet 2026 को डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करके अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। neet.nta.nic.in, से Re-NEET OMR Sheet 2026 को डाउनलोड करने के बाद यदि आपको कोई आंसर में गलती लगती है, तो आप ऑनलाइन ऑब्जेक्शन के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
Re-NEET OMR Sheet 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स
छात्र रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के साथ-साथ इसे देखने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें। साथ ही, Re-NEET Exam 2026 और Re-NEET OMR Sheet 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स |
| री-नीट एग्जाम डेट | 21 जून 2026 |
| OMR शीट रिलीज होने की डेट | 13 जुलाई 2026 |
| ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट | 15 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) |
| चैलेंज फीस | 200 प्रति सवाल (नॉन-रिफंडेबल) |
| री-नीट फाइनल रिजल्ट (एक्सपेक्टेड) | 20 जुलाई 2026 या उससे पहले |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
NEET UG Re-Exam OMR Sheet 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें
NTA द्वारा सुरक्षा के लिए लागू किया नया Rule
इस बार NTA ने RE-NEET Final Exam 2026 के दौरान छात्रों की प्राइवेसी और डेटा को सुरकक्षित रखने के लिए एक बड़ा नया नियम जारी किया था। उस नियम के अनुसार छात्रों को वेबसाइट पर सिर्फ एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालने से रिजल्ट या आंसर-शीट आदि चीजे हासिल नहीं होगी। छात्रों को इन्हें प्राप्त करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आने वाले एक OTP (One-Time Password) को फिल करना होगा। इन सभी चीजों के बाद ही छात्र अपनी OMR शीट को देख पाएंगे। साथ ही, इसे Two-Factor Authentication (2FA) के नाम से भी जाना जाता है।
2026 की Re- NEET OMR शीट कैसे डाउनलोड करें?
नीट री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र OMR Sheet 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. NTA नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
2. NEET UG 2026 छात्र लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि को फिल करें।
4. फॉर्म को सबमिट करें।
5. सुरक्षा जांच (2FA) के लिए आपके फोन/ईमेल पर भेजे गए OTP को फिल करें।
6. फिर, फॉर्म को सबमिट करें।
7. डैशबोर्ड पर मौजूद रिस्पॉन्स शीट के लिंक पर क्लिक करें।
8. OMR शीट को डाउनलोड कर लें।
9. फिर, इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
nta, How to raise objection in OMR Sheet 2026?
Re-NEET Exam 2026 में शामिल हुए छात्रों को OMR Sheet 2026 में कोई आंसर गलत लगता है, तो छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप से ऑब्जेक्शन को फिल कर सकते हैं। छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 15 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे तक फिल करने का मौका दिया जाएगा।
- छात्र अकाउंट में लॉगिन करें।
- फिर, ‘View/Challenge OMR Sheet’ के बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने प्रश्न नंबर और NTA द्वारा रीड किया गया आंसर दिखाई देगा।
- जिस प्रश्न पर ऑब्जेक्शन है, उसके सामने बने बॉक्स को टिक करें।
- फिर, अपने करेक्ट रिस्पॉन्स के सही ऑप्शन को क्लिक करें।
- इसके बाद प्रति प्रश्न ₹200 की प्रोसेसिंग फीस को ऑनलाइन जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा करें।
What is the NEET Marking Scheme and What is the Formula?
OMR शीट डाउनलोड करने के बाद छात्र नीचे दिए गए इस आसान फॉर्मूले का उपयोग करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं:
- सही आंसर: हर सही आंसर के लिए +4 मार्क्स जोड़ें।
- गलत आंसर: हर गलत आंसर के लिए -1 मार्क्स घटाएं यानी नेगेटिव मार्किंग करें।
- बिना प्रयास वाले प्रश्न: इसके लिए 0 मार्क्स मिलेंगे।
- फॉर्मूला: (कुल सही प्रश्न × 4) - (कुल गलत प्रश्न × 1) = आपका एक्सपेक्टेड नीट स्कोर
छात्र NTA द्वारा NEET UG Re-Exam OMR Sheet 2026 से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
यहां भी पढ़े: DU UG Admission 2026: 16 जुलाई को जारी होगी पहली CSAS सीट अलॉटमेंट लिस्ट, admission.uod.ac.in पर ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.