Rajasthan Forester Answer Key 2026: राजस्थान वनपाल उत्तर कुंजी आज, 1/3 अंक की होगी नेगेटिव मार्किंग

Last Updated: Jul 17, 2026, 12:10 IST

Rajasthan Forester Answer Key 2026: आरएसएसबी (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर आज, 17 जुलाई को राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ (Response Sheet PDF) जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, जिसके तहत हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

Rajasthan Forester Answer Key 2026 Kab Aayegi
Rajasthan Forester Answer Key 2026 Kab Aayegi

Rajasthan Forester Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान वनपाल (Forester) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) आज, 17 जुलाई 2026 को जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड ने पहले संकेत दिया था कि आंसर की 15 से 17 जुलाई 2026 के बीच जारी की जा सकती है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर Forester Answer Key PDF और अपनी Response Sheet डाउनलोड कर सकेंगे। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित यह परीक्षा 28 जून 2026 को संपन्न हुई थी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।

Rajasthan Forester (वनपाल) Answer Key 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान फॉरेस्टर (वनपाल) के 259 पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से एक ही शिफ्ट में (सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक) किया गया था। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, अभ्यर्थी इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और मार्किंग स्कीम (हर सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती) का उपयोग करके अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई हाइलाइट्स टेबल देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

राजस्थान फॉरेस्टर (वनपाल) भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती बोर्ड का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम

वनपाल (Forester)

परीक्षा तिथि

28 जून 2026 

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (OMR आधारित) 

उत्तर कुंजी

प्रारंभिक (Provisional) 

आधिकारिक वेबसाइट

RSSB Official Website

उत्तर कुंजी तिथि

17 जुलाई 2026 (संभावित)

RSSB Forester Answer Key 2026 PDF Link कहां मिलेगा?

उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी फॉरेस्टर आंसर की 2026 और रिस्पॉन्स शीट PDF  प्राप्त कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए, उत्तर कुंजी का डायरेक्ट पीडीएफ लिंक इस लेख में नीचे भी उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सके।

Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप राजस्थान फॉरेस्टर (वनपाल) आंसर की 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Answer Key सेक्शन में Rajasthan Forester Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • स्क्रीन पर Answer Key और Response Sheet PDF दिखाई दे जाएगी।

  • PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

RSSB फॉरेस्टर परीक्षा 2026 की मार्किंग स्कीम क्या है?

RSSB फॉरेस्टर परीक्षा 2026 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। वहीं, हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि कोई प्रश्न नहीं किया जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा और कोई अंक नहीं काटा जाएगा। उम्मीदवार इसी मार्किंग स्कीम के आधार पर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 15, 2026, 11:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News