Rajasthan Police SI PET Admit Card 2026: राजस्थान पुलिस SI भर्ती PET एडमिट कार्ड जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jul 17, 2026, 13:38 IST

Rajasthan Police SI PET Admit Card 2026: राजस्थान पुलिस SI भर्ती PET के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार SSO ID के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पीईटी की तारीख और केंद्र की जानकारी हॉल टिकट में उपलब्ध होगी।

Rajasthan Police SI PET Admit Card 2026
Rajasthan Police SI PET Admit Card 2026

Rajasthan Police SI PET Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (SI) एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन जल्द ही राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा। PET के लिए एडमिट कार्ड राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स (SSO ID) का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC SI PET 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान पुलिस SI पीईटी से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती का नाम

RPSC SI / प्लाटून कमांडर भर्ती 2025

परीक्षा का चरण

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

पद 

1015 

लिखित परीक्षा

5 और 6 अप्रैल 2026

लिखित परीक्षा परिणाम

19 जून 2026

PET का आयोजन

जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह (प्रस्तावित)

आयोजन प्राधिकरण का नाम

राजस्थान पुलिस विभाग

PET केंद्र

जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर

एडमिट कार्ड

जल्द 

एडमिट कार्ड डाउनलोड

SSO ID के माध्यम से

आधिकारिक वेबसाइट

police.rajasthan.gov.in / rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC SI PET Admit Card 2026 कब जारी होगा?

Rajasthan Police SI PET Admit Card Kab Aayega: RPSC की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, SI भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि इसका परिणाम 19 जून 2026 को घोषित किया गया था। अब लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी। PET के एडमिट कार्ड राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा PET से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।  

RPSC PET Admit Card कहां से डाउनलोड करें?

RPSC ने स्पष्ट किया है कि PET के प्रवेश पत्र आयोग नहीं बल्कि राजस्थान पुलिस विभाग जारी करेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें ताकि एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट समय पर मिल सकें।

RPSC SI PET 2026 कब और कहां होगा?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के मुताबिक, RPSC SI भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जुलाई 2026 के आखिरी हफ्ते में आयोजित कराई जा सकती है। हालांकि, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की पक्की तारीखों और विस्तृत शेड्यूल का ऐलान राजस्थान पुलिस विभाग की तरफ से अलग से किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर रेंज मुख्यालयों पर किया जाना प्रस्तावित है। 

RPSC SI PET Exam 2026 Notice PDF

यहां क्लिक करें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 17, 2026, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News