Live

UP DElEd Merit List 2026 LIVE: यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट PDF लिंक updeled.gov.in पर आज, यहां से करें डाउनलोड

Vijay Pratap Singh
Jul 17, 2026, 12:21 IST

UP DElEd Merit List 2026: यूपी डीएलड मेरिट लिस्ट 2026 उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी की जाएगी। इस मेरिट सूची के आधार पर ही योग्य उम्मीदवारों को DElEd (BTC) कोर्स में प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी।

यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड करें
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड करें

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज आज, 17 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपी D.El.Ed मेरिट लिस्ट 2026 जारी करेगा।
  • अभ्यर्थी यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें दस्तावेज सत्यापन (document verification) और कॉलेज सीट आवंटन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल होंगी।

UP DElEd Merit List 2026 LIVE Updates: यूपी डीएलएड (BTC) प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर आज, 17 जुलाई को यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 जारी की जाएगी। इसके जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन (Seat Allotment) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

इस वर्ष यूपी डीएलएड 2026 प्रवेश प्रक्रिया के लिए कुल 1,24,230 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर काउंसलिंग में भाग लेकर कॉलेज विकल्प भरने होंगे। इसके आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।

UP DElEd Merit List 2026 PDF कहां और कैसे डाउनलोड करें?

यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले updeled.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर UP DElEd Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।

  • PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

UP DElEd Merit List 2026 Direct Link

यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी अपडेट कर दिया जाएगा।

यहां क्लिक करें:- UP Deled Merit List 2026 Link

मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?

मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, कॉलेज विकल्प भरने और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट (यदि लागू हो)

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • आवेदन पत्र की कॉपी

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि आधिकारिक सूचना में उल्लेखित हो

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 17, 2026, 12:21 IST

    UP DElEd Expected Cut Off 2026: यूपी डीएलएड संभावित कट ऑफ

    यूपी डीएलएड 2026 में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के निर्धारित वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।

    श्रेणी

    संभावित कटऑफ

    सामान्य (UR)

    68% – 78%

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    65% – 74%

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    64% – 73%

    अनुसूचित जाति (SC)

    58% – 68%

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    55% – 65%

    नोट: यह संभावित (Expected) कटऑफ है। अंतिम कटऑफ मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ आधिकारिक रूप से घोषित होगी।

  • Jul 17, 2026, 12:04 IST

    UP DElEd Counselling 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्या लेकर जाएं?

    यूपी डीएलएड (BTC) 2026 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की मूल (Original) और स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा। किसी भी आवश्यक दस्तावेज की कमी होने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। काउंसलिंग के समय उम्मीदवार अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य रखें:

    • हाईस्कूल (कक्षा 10) की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

    • इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

    • स्नातक (Graduation) की मार्कशीट एवं डिग्री/प्रोविजनल प्रमाणपत्र (यदि लागू)

    • डीएलएड आवेदन पत्र (Application Form) की प्रिंट कॉपी

    • मेरिट/रैंक लेटर (यदि जारी किया गया हो)

    • सीट आवंटन (Seat Allotment) पत्र

    • काउंसलिंग शुल्क भुगतान की रसीद

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र (Transfer Certificate - TC)

    • चरित्र प्रमाणपत्र (Character/Conduct Certificate)

    • निवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate), यदि लागू हो

    • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC) या EWS प्रमाणपत्र, यदि आरक्षण का दावा किया हो

    • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि)

    • हाल ही के पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

  • Jul 16, 2026, 17:48 IST

    UP DElEd Training Fee Structure 2026: यूपी डीएलएड शिक्षण शुल्क

    शुल्क का विवरण

    प्रथम वर्ष (₹)

    द्वितीय वर्ष (₹)

    ट्यूशन फीस

    2,400

    2,400

    सावधि जमा (रिफंडेबल)

    2,500

    पहचान पत्र शुल्क

    100

    100

    पत्रिका शुल्क

    300

    300

    खेल शुल्क

    400

    400

    क्राफ्ट शुल्क

    400

    400

    बिजली शुल्क

    1,200

    1,200

    रखरखाव/विकास शुल्क

    1,400

    1,400

    शैक्षणिक भ्रमण

    2,500

    पुस्तकालय शुल्क

    300

    300

    विज्ञान एवं कंप्यूटर शुल्क

    1,000

    1,000

    आंतरिक मूल्यांकन/प्रायोगिक परीक्षा शुल्क

    200

    200

    कुल प्रशिक्षण शुल्क

    10,200

    10,200

    हॉस्टल शुल्क (वैकल्पिक)

    2,400

    2,400

  • Jul 16, 2026, 15:52 IST

    यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग के लिए कौन-से दस्तावेज ले जाएं?

    यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग में उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, स्नातक की मार्कशीट, आधार कार्ड, आवेदन पत्र की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाणपत्र, जाति/EWS/दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति व फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि काउंसलिंग के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Jul 16, 2026, 15:30 IST

    UP Deled Merit List 2026: यूपी डीएलएड आवेदन शुल्क क्या है?

    यूपी डीएलएड 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये, एससी/एसटी वर्ग को 500 रुपये और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होता है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

  • Jul 16, 2026, 15:27 IST

    UP Deled Merit List Live: यूपी डीएलएड पात्रता मानदंड क्या है?

    यूपी डीएलएड में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 45% अंक निर्धारित हैं। प्रवेश 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

  • Jul 16, 2026, 13:45 IST

    यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग 2026 क्या है?

    यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के संस्थानों के विकल्प भरने होंगे। उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई इन प्राथमिकताओं के आधार पर ही काउंसलिंग के अगले चरण का आयोजन किया जाएगा। अपनी प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देने के बाद, अभ्यर्थियों को संस्था के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। 

  • Jul 16, 2026, 12:28 IST

    UP DElEd Admission Process क्या है?

    UP DElEd एडमिशन प्रक्रिया 2026 पूरी तरह ऑनलाइन और मेरिट आधारित होता है। इसमें किसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता। चयन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाता है।

    UP DElEd Admission Process:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

    • आवेदन शुल्क जमा करें।

    • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

    • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • आवेदन पत्र फाइनल सबमिट कर उसका प्रिंट लेकर रखें।

    • मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लें।

    • कॉलेज चॉइस फिलिंग करें।

    • सीट आवंटन होने पर दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

  • Jul 16, 2026, 11:32 IST

    UP DElEd 2026 Merit List: यूपी डीएलएड की महत्वपूर्ण तिथियां

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में UP DElEd 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथियां

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026

    16 जुलाई 2026

    चरण 1 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग

    20 जुलाई से 10 अगस्त

    चरण 1 काउंसलिंग के लिए दस्तावेज़ सत्यापन

    12 अगस्त तक

    चरण 2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग

    20 अगस्त से 10 सितंबर

    चरण 2 काउंसलिंग के लिए दस्तावेज़ सत्यापन

    12 सितंबर तक

    डीएलएड ट्रेनिंग की शुरुआत

    14 सितंबर 2026

  • Jul 16, 2026, 11:27 IST

    UP DElEd Merit List 2026 LIVE Updates: एप्लीकेशन नंबर से ऐसे चेक करें सिलेक्शन स्टेट्स

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से अपना Selection Status चेक कर सकेंगे। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को आगे काउंसलिंग, कॉलेज चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • Jul 16, 2026, 11:23 IST

    UP DElEd Counselling Documents 2026: कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

    UP DElEd 2026 काउंसिलिंग के दौरान कैंडिडेट्स को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएट की मार्कशीट (यदि लागू हो), यूपी डीएलएड रैंक कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे।

  • Jul 16, 2026, 11:14 IST

    UP DElEd Seat Allotment 2026: कॉलेज आवंटन कैसे होगा?

    यूपी DElEd सीट आवंटन 2026 मेरिट रैंक, अभ्यर्थी द्वारा भरे गए कॉलेज विकल्प, आरक्षण नियम और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा।

  • Jul 16, 2026, 10:59 IST

    UP DElEd Counselling 2026: मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगी अगली प्रक्रिया?

    यूपी DElEd मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद कॉलेज विकल्प भरने, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित समय पर प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • Jul 16, 2026, 10:45 IST

    UP DElEd Merit List 2026: मेरिट लिस्ट किन आधारों पर तैयार की गई?

    • मेरिट लिस्ट 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

    • प्रवेश के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती।

    • सभी अभ्यर्थियों को स्टेट मेरिट रैंक दी जाती है।

    • सीट आवंटन मेरिट, कॉलेज चॉइस और सीटों की उपलब्धता के अनुसार होता है।

    • आरक्षण नियम भी लागू होते हैं।

    • मेरिट के बाद काउंसलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया होती है।

  • Jul 16, 2026, 10:37 IST

    UP DElEd Merit List 2026 Cut Off: कितने अंकों पर मिल सकता है एडमिशन?

    यूपी डीएलएड (UP DElEd) 2026 में प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएट (Graduation) के अंकों के निर्धारित वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी। किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।

    संभावित यूपी DElEd 2026 कट-ऑफ 

    श्रेणीसंभावित मेरिट (%)
    सामान्य (UR) 68% – 78%
    ओबीसी (OBC) 65% – 74%
    ईडब्ल्यूएस (EWS) 64% – 73%
    एससी (SC) 58% – 68%
    एसटी (ST) 55% – 65%

    ध्यान दें: यह केवल संभावित (Expected) कट-ऑफ है। वास्तविक कट-ऑफ आवेदन संख्या, सीटों की उपलब्धता, श्रेणी और कॉलेज की पसंद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

    कितने अंकों पर एडमिशन मिल सकता है?

    • 75% या उससे अधिक मेरिट होने पर सरकारी कॉलेज मिलने की संभावना अच्छी मानी जा सकती है।

    • 68–74% मेरिट वाले अभ्यर्थियों को कई सरकारी या सहायता प्राप्त संस्थानों में अवसर मिल सकता है।

    • 60–67% मेरिट वाले अभ्यर्थियों के लिए निजी (Private) डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश की संभावना अधिक रहती है।

    • आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को श्रेणीवार आरक्षण का लाभ मिल सकता है।

  • Jul 16, 2026, 10:08 IST

    UP DElEd Merit List 2026 Direct Link: updeled.gov.in पर कहां मिलेगा लिंक?

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर 'UP DElEd Merit List 2026' लिंक पर क्लिक करें। लॉग-इन विवरण भरकर सबमिट करें, फिर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

  • Jul 16, 2026, 09:41 IST

    UP DElEd Merit List 2026 PDF Download Link: ऐसे करें मेरिट लिस्ट डाउनलोड

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से अपनी मेरिट लिस्ट और चयन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को आगे की काउंसलिंग, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। 

    UP DElEd मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

    • सबसे पहले updeled.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • होमपेज पर UP DElEd Merit List 2026 या Know State Rank/Merit List लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
    • स्क्रीन पर आपकी मेरिट लिस्ट या चयन की स्थिति दिखाई देगी।
    • भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
  • Jul 16, 2026, 09:20 IST

    UP DElEd Merit List 2026 LIVE Today: कब जारी होगी मेरिट लिस्ट?

    उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा यूपी D.El.Ed मेरिट लिस्ट 2026 आज, 16 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकते हैं।

  • Jul 16, 2026, 09:17 IST

    UP DElEd Merit List 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट किन आधारों पर तैयार की जाती है?

    UP DElEd प्रवेश मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दिए गए शैक्षणिक अंकों और प्रवेश प्रक्रिया के निर्धारित नियमों के आधार पर तैयार की जाती है। अंतिम चयन संबंधित नियमों, आरक्षण नीति और उपलब्ध सीटों के अनुसार किया जाता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News