Rajasthan BSTC Second Seat Allotment List 2026: राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट लिंक, predeledraj2026.com से करें डाउनलोड
Rajasthan BSTC 2nd College Allotment List 2026: राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की सेकंड अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जा रही है। सभी उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर Rajasthan BSTC Second Seat Allotment List 2026 PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Second Seat Allotment List 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा आज, 16 जुलाई को राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 की दूसरी कॉलेज आवंटन सूची (BSTC Second College Allotment List 2026) आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी की जा रही है। इसके साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें प्रथम चरण के सीट आवंटन (1st Seat Allotment List) में कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ था, या जो दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पात्र हैं, वे पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
यहां क्लिक करें:- BSTC 2nd Seat Allotment List 2026 Link
Rajasthan BSTC 2nd College Allotment List 2026 हाइलाइट्स
राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 की 2nd कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने वाली है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कॉलेज आवंटित होने पर निर्धारित समय में फीस जमा करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी टेबल देखें।
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 |
| यूनिवर्सिटी | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
| सूची का नाम | BSTC 2nd College Allotment List 2026 |
| 2nd अलॉटमेंट तिथि | 16 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2026.com |
| लॉगिन विवरण | काउंसलिंग आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि |
| प्रवेश प्रक्रिया | दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन |

Rajasthan BSTC (DElEd) 2026 सेकंड काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल
राजस्थान के D.El.Ed (BSTC) कोर्स सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू हो रही है। पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट और अपवर्ड मूवमेंट के बाद बची हुई सीटों के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल नीचे दिया गया है:
| क्र. सं. | विवरण | तिथि |
| 1 | द्वितीय काउंसलिंग हेतु आवेदन पत्र में संशोधन एवं ₹200 ऑनलाइन शुल्क का भुगतान | 10-07-2026 से 13-07-2026 |
| 2 | द्वितीय काउंसलिंग हेतु आवेदन करना(i) जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम काउंसलिंग हेतु आवेदन नहीं किया था, वे ₹3000 ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं।(ii) जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम काउंसलिंग में ₹3000 शुल्क जमा किया था, उन्हें पुनः शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। | 10-07-2026 से 13-07-2026 |
| 3 | प्रथम काउंसलिंग में चयनित संस्था आवंटन से वंचित तथा अपवर्ड मूवमेंट वाले अभ्यर्थियों द्वारा द्वितीय काउंसलिंग में भाग लेना | 10-07-2026 से 13-07-2026 |
| 4 | द्वितीय काउंसलिंग के तहत शिक्षक शिक्षा संस्थानों द्वारा आवेदन | 16-07-2026 |
| 5 | द्वितीय काउंसलिंग के पश्चात संस्थान फीस ₹13,555 ऑनलाइन जमा करवाना (पूर्व में जमा होने पर पुनः आवश्यक नहीं) | 16-07-2026 से 20-07-2026 |
| 6 | आवंटित शिक्षक शिक्षा संस्थान में अभ्यर्थियों द्वारा रिपोर्टिंग करना | 16-07-2026 से 21-07-2026 |
| 7 | शिक्षक शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं दस्तावेजों का सत्यापन कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना | 16-07-2026 से 21-07-2026 |
| 8 | संस्था द्वारा प्रमाणीकृत अभ्यर्थी अपने स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्रिंट करना | 16-07-2026 से 21-07-2026 |
राजस्थान BSTC 2nd सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना राजस्थान BSTC सेकंड सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
-
होम पेज पर "BSTC Second Seat Allotment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी Counselling ID/Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
-
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
राजस्थान BSTC सीट अलॉटमेंट 2026 प्रोसेस क्या है?
राजस्थान BSTC (Pre D.El.Ed) 2026 में सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट, उम्मीदवार द्वारा भरे गए कॉलेज विकल्प (Choice Filling), आरक्षण नियम और उपलब्ध सीटों के आधार पर की जाती है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और आधिकारिक पोर्टल पर संचालित की जाती है।
-
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और निर्धारित काउंसलिंग शुल्क जमा करें।
-
कॉलेज चॉइस फिलिंग: अपनी पसंद के D.El.Ed कॉलेजों का चयन करें और विकल्पों को सही क्रम में भरें।
-
सीट अलॉटमेंट: मेरिट, श्रेणी, कॉलेज विकल्प और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है।
-
अलॉटमेंट रिजल्ट: आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके सीट अलॉटमेंट स्टेटस देखें।
-
प्रवेश शुल्क जमा करें: सीट मिलने पर तय समय के भीतर एडमिशन फीस जमा करना अनिवार्य है।
-
कॉलेज रिपोर्टिंग: आवंटित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें और सत्यापन पूरा कराएं।
-
अपवर्ड मूवमेंट: यदि बेहतर कॉलेज चाहिए, तो निर्धारित समय में अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BSTC सेकंड सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना होगा?
जिन अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में कॉलेज आवंटित होगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा और आवंटित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्ट कर दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय पर रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
अभ्यर्थी को किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:
-
BSTC 2026 सीट अलॉटमेंट लेटर
-
BSTC स्कोरकार्ड
-
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
-
मूल निवास प्रमाण पत्र
-
आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि काउंसलिंग निर्देशों में बताया गया है।
उम्मीदवार अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज कॉलेज का नाम, श्रेणी, आवेदन संख्या और अन्य विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
अपवर्ड मूवमेंट (College Upgradation) क्या है?
यदि किसी उम्मीदवार को पहली सूची में मनचाहा कॉलेज नहीं मिलता है, तो वह Upward Movement के लिए आवेदन कर सकता है। यदि अगले चरण में उसकी मेरिट के आधार पर बेहतर विकल्प उपलब्ध होता है, तो उसे नया कॉलेज आवंटित किया जा सकता है।
यूपी डीएलएड 2026 हेल्पलाइन नंबर और ईमेल ID
यदि यूपी डीएलएड 2026 आवेदन, शुल्क भुगतान या अन्य किसी प्रक्रिया में परेशानी आती है, तो उम्मीदवार निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन संबंधी समस्याओं के लिए 7878761702 और 7878760165 (सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) उपलब्ध हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के भुगतान से जुड़ी समस्याओं के लिए 8949274460 पर संपर्क करें। वहीं, समन्वयक कार्यालय से सहायता के लिए 6375584979 (सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक) पर कॉल कर सकते हैं या predeled2026@vmou.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.