Raghav Jhunjhunwala AIR 4 UPSC: बिहार के राघव ने UPSC में रचा इतिहास, जानें उनकी सफलता की कहानी

Last Updated: Mar 6, 2026, 19:39 IST

Raghav Jhunjhunwala AIR 4 UPSC: बिहार के रहने वाले राघव झुनझुनवाला ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में रैंक 4 हासिल कर इतिहास रच दिया है। आज हम आपको राघव की सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे। 

Raghav Jhunjhunwala AIR 4 UPSC
Raghav Jhunjhunwala AIR 4 UPSC

Raghav Jhunjhunwala AIR 4 UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट 06 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया। बिहार के मुजफ्फपुर जिले के निवासी राघव झुनझुनवाला ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में रैंक 4 हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। 

राघव झुनझुनवाला ने अपनी 10वीं डी पी एस आई गढ़न हथौड़ी सनाठी, मुजफ्फरपुर (सीबीएसई) से पूरी की और 12वीं मुजफ्फरपुर स्थित जीडी मदर इंटरनेशनल सकूल से की। 2022 में दिल्ली विश्विद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनोमिक्स में ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। 

2023 और 2024 में सिविल सेवा की परीक्षा में फेल होने के बाद 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4हासिल कर इतिहास रच दिया। राघव को यह बड़ी सफलता अपने तीसरे प्रयास में मिली। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने निरंतर प्रयास को दिया।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा टॉपर लिस्ट 2025 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम का दूसरा स्थान प्राप्त किया।  आप नीचे टेबल में टॉपर की लिस्ट देख सकते हैं। 

रैंक 

रोल नंबर 

    नाम

1

1131589

अनुज अग्निहोत्री 

2

4000040

राजेश्वरी सुवे एम

3

3512521

आकाश ढुल

4

0834732

राघव झुनझुनवाला

5

0409847

ईशान भटनागर

6

6410067

ज़िनिया अरोरा

7

0818306

एआर राजा मोहिदीन

8

0843487

पाकशाल सचिव

9

0831647

आस्था जैन

10 

1523945

उज्ज्वल प्रियांक

राघव झुनझुनवाला अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। वे मेहनत, व्यवस्थित तैयारी और रणनीतिक सोच का बेहतरीन उदाहरण हैं। चुनौतियों का सामना करने के उनके तरीके ने उन्हें दूसरों से अलग बनाया। इसी सोच और लगातार प्रयास के कारण राघव ने अपने दो प्रयासों में प्रदर्शन को लगातार बेहतर किया और अंततः तीसरी बार सफलता हासिल की।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 19:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News