Punjab Lecturer Cadre Cut off 2026: पंजाब लेक्चरर कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां
Punjab Lecturer Cadre Cut off 2026: ईआरडी, पंजाब द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को लेक्चरर कैडर की लिखित की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी किया गया। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे लेख में पंजाब लेक्चरर परीक्षा की कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।
Punjab Lecturer Cut off 2026: शिक्षा भर्ती निदेशालय, पंजाब (ERD) ने दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर पंजाब लेक्चरर की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसका एग्जाम 19 सितंबर से 27 सितंबर के बीच हुआ था। ईआरडी पंजाब लेक्चरर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1013 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
पंजाब लेक्चरर की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। उम्मीदवारों पेपर के डिफिकल्टी लेवल, उम्मीदवार के प्रदर्शन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अनुमानित कैटेगरी वाइज कटऑफ देखने के लिए यह लेख पढ़ना चाहिए।
Punjab Lecturer Cadre Cut off 2026
पंजाब लेक्चरर परीक्षा की कटऑफ लिस्ट 2026 फिलहाल जारी नहीं की गई है। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के सभी प्रोसेस को ध्यान में रखने के बाद जारी की जाएगी। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए।
Punjab Lecturer Expected Cut off 2026
पंजाब लेक्चरर परीक्षा में शामिल होने वाले नीचे टेबल में रिजल्ट जारी होने से पहले कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। यह अनुमानिट कट-ऑफ लिस्ट पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
| कैटेगरी | अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स (150 में से) |
| जनरल | 110-120 |
| ओबीसी | 100–110 |
| ईडब्ल्यूएस | 90-100 |
| एससी | 85-95 |
Punjab Lecturer Cadre Cut off 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि पंजाब लेक्चरर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, लेकिन फिलहाल कट-ऑफ जारी नहीं की गई है। पंजाब लेक्चरर कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।
परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - पंजाब लेक्चरर परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।
रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है। रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है।
उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.